Ratha Yatra 2025: करीब 12 साल बाद प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में अडाणी समूह ने लोगों को मुफ्त में भोजन करवाया था जिसके बाद अब भारत के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक त्योहारों में से एक रथ यात्रा में भी लाखों को भक्तों का पेट भरने के लिए भोजन की सुविधा शुरू की है। ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर में हर साल नौ दिवसीय रथ यात्रा का आयोजन होता है और इस दौरान रथ यात्रा में शामिल होने वाले लाखों तीर्थयात्रियों के लिए अडाणी ग्रुप ने “सेवा ही साधना है” के विचार के साथ भोजन खिलाने की सुविधा शुरू की है।
नौ दिवसीय रथयात्रा
26 जून से 8 जुलाई तक चलने वाली रथ यात्रा में अडाणी ग्रुप की सेवा चलेगी। सूत्रों के अनुसार चेयरमैन गौतम अडाणी “सेवा ही साधना है” को मानते हुए 9 दिनों की रथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए तैयार हैं। अग्रिम पंक्ति के अधिकारियों दोनों का समर्थन करने के लिए एक व्यापक सेवा प्रयास कर रहा है। इसी सोच के साथ अडाणी ग्रुप ने भक्तों और अधिकारियों के लिए खास इंतजाम किया है। पीने के लिए ठंडे पानी और खाने की व्यवस्था की है।
स्थानीय लोग भी करेंगे मदद
अडाणी ग्रुप की ओर से पुरी के समुद्र तट में साफ-सफाई की गई है। स्वयंसेवकों की टीम सफाई कर कचरे को हटा रही है और प्लास्टिक जैसे कचरे को भी साफ किया जा रहा है। सेवा के लिए स्थानीय लोगों की भी मदद ली गई है। यहां के लोगों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।
मुफ्त में टी-शर्ट्स और अन्य चीजें
अडाणी ग्रुप ने स्वयंसेवकों को टी-शर्ट्स भी मुफ्त में दी है। इसके अलावा नगरपालिका के कर्मचारियों को भी मुफ्त में सेफ्टी जैकेट दी है। इसके अलावा रथ यात्रा में शामिल अधिकारियों और भक्तों को भी मुफ्त चीजें जैसे- रेनकोट, छाता, जैकेट और टोपी बांटी है।
महाकुंभ के बाद पुरी में अडाणी की पहल
जानकारी के लिए बता दें कि इस साल महाकुंभ मेले में अडाणी ग्रुप ने 45 दिनों तक लोगों की सेवा की थी। इनके साथ इस्कॉन संगठन और गीता प्रेस ने भी कुंभ मेले में लाखों भक्तों की मदद की थी। इस बार पुरी में अडाणी ग्रुप, जिला प्रशासन, स्थानीय स्वयंसेवी और इस्कॉन संगठनों के साथ मिलकर भक्तों की सेवा की जा रही है। अडाणी फाउंडेशन की ओर से गांव में स्कूल, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे काम के लिए काम किया जाता है।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
4 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
5 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
5 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
6 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
6 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
7 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
7 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
9 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
9 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines