Rapid Rail का किराया तय हुआ, बच्चों के सफर पर भी शर्त लगाई गई, देखें कितने पैसे देने होंगे?

RapidX Fare List: रैपिड रेल का किराया तय कर दिया गया है। 5 स्टैंडर्ड कोच रहेंगे, लेकिन एक प्रीमियम कोच में सफर करने पर ज्यादा किराया देना होगा, देखिए किराया सूची…

Sahibabad To Duhai Rapidx

Sahibabad To Duhai Rapidx

Sahibabad To Duhai RapidX Fare List: देश को पहली रैपिड रेल कल लॉन्च होगी। देश की इस पहली मिनी बुलेट ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से करेंगे। 21 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से लोग इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। वहीं इस बीच रैपिड रेल के किराये को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है। NCRTC ने किराये की दरें तय करके नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बच्चों के सफर करने को लेकर भी शर्तें रहेंगी। सामान कितना ले जा सकेंगे, इसे लेकर भी निर्देश जारी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीमियम कोच में सफर करना महंगा होगा

NCRTC की ओर से जारी किराये की लिस्ट के मुताबिक, लोगों को साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल में सफर करने के लिए 50 रुपये देने पड़ेंगे। न्यूनतम किराया 20 रुपये होगा, लेकिन प्रीमियम कोच में सफर करने के लिए यात्रियों को दोगुना किराया देना होगा। इसका किराया 100 रुपये होगा। वहीं 3 फीट हाइट वाले बच्चे अपने परिजनों के साथ फ्री सफर कर पाएंगे। यात्री को 25 किलो वजन वाला सामान ले जाने की अनुमति मिलेगी। NCRTC के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि ट्रेन की लॉन्चिंग की तैयारी पूरी हो गई है।

विज्ञापन

स्टैंडर्ड कोच का किराया इतना तय किया गया

उन्होंने बताया कि ट्रेन के स्टैंडर्ड कोच का न्यूनतम किराया 20 रुपये तय किया गया है। इस कोच में गाजियाबाद से गुलधर और दुहाई तक का किराया 20 रुपये होगा। साहिबाबाद से गाजियाबाद तक का किराया 30 रुपये होगा। प्रीमियम कोच का न्यूनतम कराया 40 रुपये है। गाजियाबाद से गुलधर या दुहाई तक के सफर के 40 रुपये लगेंगे। साहिबाबाद से दुहाई तक 80 रुपये और दुहाई डिपो तक 100 रुपये किराया देना होगा। दुहाई डिपो से साहिबाबाद तक के सफर के लिए स्टैंडर्ड कोच में 50 रुपये और प्रीमियम कोच में 100 रुपये किराया देना होगा।

विज्ञापन

टिकट खरीदने के 4 विकल्प, 5 स्टेशन 14 वेंडिंग मशीन

NCRTC ने यात्रियों को ट्रेन टिकट खरीदने के 4 विकल्प दिए हैं। लोग मोबाइल ऐप से, कार्ड के जरिए, स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन से और स्टेशन पर बने टिकट काउंटर से टिकट ले सकेंगे। साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक 5 स्टेशनों पर 14 टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। साहिबाबाद और गाजियाबाद स्टेशन पर 4-4, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन पर 2-2 मशीनें लगाई गई हैं। टिकट ऑनलाइन खरीद सकेंगे। इसके लिए यात्री UPI, Paytm, Rupey कार्ड, मास्टर कार्ड और वीजा कार्ड, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये पेमेंट कर सकेंगे।

विज्ञापन

12 मिनट में साहिबाबाद से दुहाई पहुंचाएगी रैपिड रेल

रैपिडएक्स ट्रेन 12 मिनट में साहिबाबाद से दुहाई तक पहुंचाएगी। हर 10 से 15 मिनट के गैप पर ट्रेन मिलेगी। हर स्टेशन पर ट्रेन 30 सेकेंड रुकेगी। 6 कोच वाली इस ट्रेन में 5 स्टैंडर्ड और एक 5 प्रीमियम कोच होगा। अभी 10 जोड़ी ट्रेने हैं। आगे इसकी संख्या बढ़ाकर 13 की जाएगी। रैपिड रेल से दिल्ली और मेरठ को जोड़ा जाएगा। 2 तरह की रैपिड रेल दौड़ेंगी। एक ट्रेन मोदीपुरम से बेगमपुर-प्रतापपुर होते हुए दिल्ली के सराय काले खां जाएगी, जो रैपिड रेल कहलाएगी। दूसरी मोदीपुरम से बेगमपुर होते हुए प्रतापपुर जाएगी, जिसका नाम मेरठ मेट्रो होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ