Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Ram lalla consecration: विराजमान हुए रामलला, तस्वीरों और वीडियो में करें दिव्य दर्शन

Ram lalla consecration: अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मूर्ति का अनावरण किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की।

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Jan 22, 2024 13:13

Ram lalla consecration: अयोध्या श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। तस्वीरों और वीडियो में देखिए रामलला की पहली झलक। जानकारी के अनुसार मूर्ति की कुल ऊंचाई 4.24 फीट है और इसकी चौड़ाई करीब 3 फीट है। रामलला की मूर्ति के हाथ में तीर और धनुष है। इसके अलावा मूर्ति के ऊपर स्वास्तिक, ॐ, चक्र, आदि विराजमान हैं।

---विज्ञापन---

अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मूर्ति का अनावरण किया गया।

गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई।

पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने क्रीम रंग का पारंपरिक कुर्ता पजामा उस पर जैकेट और स्टोल डाली हुई थी।

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति।

रामलला का अद्भुत श्रृंगार किया गया है।

 

First published on: Jan 22, 2024 12:37 PM

संबंधित खबरें