---विज्ञापन---

देश angle-right

‘आरक्षण खत्म करो’ गैंग का अड्डा है BJP और मोदी उसके सरगना… भगवा दल पर राहुल का तीखा हमला

Rahul Gandhi Statement: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक चुनावी सभा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘आरक्षण खत्म करो’ गैंग का अड्डा है और नरेंद्र मोदी उसके सरगना। आगे उन्होंने ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) पर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चलाने का आरोप लगाया है।

---विज्ञापन---

Rahul Gandhi Statement: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मदतान से पहले राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की बयानबाजी तेज है। इस बीच रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक चुनावी सभा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘आरक्षण खत्म करो’ गैंग का अड्डा है और नरेंद्र मोदी उसके सरगना। उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने इस बयान को लेकर एक वीडियो पोस्ट की है।

---विज्ञापन---

आरक्षण विरोधी बीजेपी में हो रहे शामिल

राहुल गांधी ने कहा कि आज आरएसएस के चीफ का बयान आता है कि वह आरक्षण के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले इन्होंने (बीजेपी) ही कहा था कि ये लोग आरक्षण के खिलाफ है। आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि आज जो भी आरक्षण के खिलाफ है बीजेपी में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश के दो दर्जन से अधिक अरबपतियों की मदद करना चाहती है।

ओडिशा सरकार पर बोला हमला

इससे पहले ओडिशा में कांग्रेस नेता ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) पर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चलाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वे (BJD और BJP) वैवाहिक रिश्ते में हैं। आप इसे शादी कहें या साझेदारी, लेकिन सच्चाई यही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के चाचा और नवीन बाबू ने हाथ मिला लिया है। ये लोग केवल देश के मुट्ठीभर अरबपतियों के लिए काम कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

राज्य सरकार ने की लूट

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेडी ने ओडिशा में कई घोटाले किए हैं। राज्य सरकार ने लोगों की संपत्ति चुरा ली है और 9 लाख करोड़ रुपये के खनिज संसाधनों को लूटा है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह लोगों के इन पैसे को लौटाने का काम करेंगे।

First published on: Apr 28, 2024 07:32 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola