Rahul Gandhi Slams PM Narendra Modi and Amit Shah: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी तक अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने में जुटे हैं। राहुल गांधी ने कर्नाटक के रायचूर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के पोते और बेटे के सेक्स स्कैंडल को लेकर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने रेवन्ना के बहाने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो रेवन्ना ने किया वो सेक्स स्कैंडल नहीं मास रेप है। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक में स्टेज से प्रधानमंत्री उस मास रेपिस्ट का समर्थन कर रहे थे। उसके लिए वोट मांग रहे थे। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा के सभी नेताओं को इस पाप के लिए देश की हर महिला से हाथ जोड़ कर और सिर झुका कर मांफी मांगनी चाहिए।
इतना ही नहीं राहुल गांधी ने मोदी की गारंटी को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि मास रेपिस्ट को भागने देंगे ये है मोदी की गारंटी। बता दें इससे पहले अमित शाह ने बुधवार को इस मामले में कर्नाटक की कांगे्रस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोक्कालिगा समुदाय के क्षेत्र में वोटिंग होने के बाद कांग्रेस इस मुद्दे को उठा रही है। इससे पहले ये लोग बिल्कुल शांत थे। लेकिन अब ये कार्रवाई कर रहे हैं। बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना 15 मई को भारत आएंगेे और इस मामले में अपना पक्ष रखेंगे।
ये भी पढ़ेंः Kanpur-Sagar National Highway से ढाई घंटे का रह जाएगा 7 घंटे का सफर, जानें कब तक पूरा होगा प्रोजक्ट
ये भी पढ़ेंः Prajwal Revanna का लुकआउट नोटिस जारी, सेक्स वीडियो केस में कार्रवाई, वायरल हुए थे 3000 वीडियो
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
1 hr agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
2 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
4 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
7 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
7 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
7 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
8 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
8 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines