Kanpur-Sagar National Highway से ढाई घंटे का रह जाएगा 7 घंटे का सफर, जानें कब तक पूरा होगा प्रोजक्ट

UP-MP Highway : उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने के लिए एक नेशनल हाईवे बन रहा है। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे बनने से लोगों को जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी और आप सात घंटे के सफर को सिर्फ ढाई घंटे में पूरा कर लेंगे।

National Highway

National Highway

Kanpur-Sagar National Highway : देश में नेशनल हाईवे का जाल बिछ रहा है। एक कोने से दूसरे कोने को जोड़ा जा रहा है। नेशनल हाईवे से न सिर्फ पैसों की बचत होगी, बल्कि आप कम समय में अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंच जाएंगे। आज हम कानपुर-सागर नेशनल हाईवे की बात करेंगे, जो दो राज्यों उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को एक दूसरे से जोड़ेगा।

विज्ञापन

कानपुर से सागर जाने के लिए ट्रेनों से सात घंटे से ज्यादा समय लगता है। अगर सड़क मार्ग की बात करें तो 5 से 6 घंटे का समय लगता है। कानपुर-सागर फोरलेन हाईवे बनने के बाद यह रास्ता सिर्फ ढाई घंटे का हो जाएगा। यानी आप अपनी गाड़ी से 2.30 घंटे में आसानी से कानपुर से सागर पहुंच जाएंगे। साथ ही कई जिलों में जाम से भी छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन

2026 में बनकर तैयार हो जाएगा हाईवे

विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे की तर्ज पर 112 किलोमीटर का कानपुर-सागर नेशनल हाईवे बनाया जा रहा है। 2026 में यह प्रोजेक्ट पूरा होगा। नेशनल हाईवे बनाने का काम तेजी से चल रहा है। कानपुर-सागर मार्ग पर वाहनों का आवागमन काफी ज्यादा है। इसी रास्ते से भारी गाड़ियां भी निकलती हैं, जिससे जाम की समस्या काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में इस नेशनल हाईवे को बनाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर क्या-क्या बनेंगे

कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर 4 बड़े और 6 छोटे पुल बनेंगे। साथ ही हाईवे पार करने के लिए 21 अंडरपास भी बनाए जाएंगे, जबकि 4 फ्लाईओवर और 1 रेलवे ब्रिज भी बनेंगे। हर प्रमुख जिलों और रास्तों से इस हाईवे को जोडा जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ