Today Headlies, 16 April 2023: साल का आज 106वां दिन है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों के दौरान बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बंगाल में हीटवेव चलेंगी। फिलहाल रविवार को इन खबरों को देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…
आज की बड़ी खबरें
दिल्ली शराब नीति घोटाले में सीबीआई सीएम अरविंद केजरीवाल से रविवार को पूछताछ करेगी। उन्हें बीते शुक्रवार को समन जारी हुआ था।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को कर्नाटक के कोलार में रैली को संबोधित करेंगे। 2019 में कोलार की रैली में राहुल ने मोदी सरनेम वाला बयान दिया था।
यह भी पढ़ें: सूडान में हिंसा मामला: भारतीयों के लिए सरकार ने जारी की एडवायजरी, कहा- घरों में रहें और सावधानी बरतें
महाराष्ट्र में रविवार को भूषण पुरस्कार समारोह होगा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम एकनाथ शिंदे भी पहुंचेंगे।
तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रूट मार्च निकालेगा। सुप्रीम कोर्ट के बाद अब पुलिस ने भी इजाजत दे दी है। राज्य में 45 जगहों पर मार्च निकाला जाएगा।
आईपीएल में रविवार को दो मैच होंगे। पहल मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।
और पढ़िए – जेद्दा-हांगकांग मालवाहक विमान के शीशे में दरार, कोलकाता हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग
आज का इतिहास
आज का दिन भारतीय रेलवे इतिहास के लिए अहम है। 16 अप्रैल 1853 को देश में पहली ट्रेन चलाई गई थी। यह ट्रेन मुंबई में छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से ठाणे के बीच 35 किमी की दूरी तक चलाई गई थी। यह दूरी तय करने में ट्रेन को एक घंटे 10 मिनट लगे थे। ट्रेन दोपहर 3:35 बजे शिवाजी टर्मिनल से चली और 4:45 बजे ठाणे स्टेशन पहुंची थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के कनॉट प्लेस में रविवार को खुलेंगी दुकानें, 'ड्राई डे' भी खत्म
35 mins ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
2 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
2 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
2 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
3 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
4 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
4 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
4 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
4 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines