मानहानि मामले में सजा के बाद राहुल गांधी के समर्थन में आए केजरीवाल, ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना

Kejriwal on PM Modi, Delhi liquor scam, Arvind Kejriwal, Narendra Modi, BJP, AAP

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। -फाइल फोटो

Kejriwal On Rahul Gandhi: राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनका समर्थन किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने केंद्र और गुजरात सरकार वाली भारतीय जनता पार्टी पर साजिश रचने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की साजिश है कि गैर-बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुकदमा चलाकर उन्हें खत्म कर दिया जाए। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के साथ हमारे मतभेद हैं, लेकिन राहुल गांधी को इस तरह मानहानि के मामले में फंसाना सही नहीं है। सवाल पूछना जनता और विपक्ष का काम है। हम अदालत का सम्मान करते हैं लेकिन फैसले से असहमत हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को सुनाई दो साल की सजा

इससे पहले आज गुजरात के सूरत की एक अदालत ने भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी की ओर से दायर एक आपराधिक मानहानि मामले में गांधी को दोषी पाया। मामला 2019 के राष्ट्रीय चुनाव से पहले का है, जब राहुल गांधी कर्नाटक में प्रचार कर रहे थे और उन्होंने कहा कि ‘सभी चोरों का उपनाम मोदी है’; यह टिप्पणी नीरव मोदी जैसे भगोड़े कारोबारियों के संदर्भ में थी।

विज्ञापन

फैसले के तुरंत बाद गांधी ने महात्मा गांधी को कोट करते हुे ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा इसे प्राप्त करने का साधन है। वहीं, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ