‘राम मंदिर पर पहला हक राहुल गांधी का’, कांग्रेस नेत्री ने बताई वजह

Rahul Gandhi Ram Mandir: राम मंदिर को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने कहा है कि राम मंदिर पर पहला हक राहुल गांधी का है। 

---विज्ञापन---

Rahul Gandhi Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कई वीआईपी लोगों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। इसमें सचिन तेंदुलकर से लेकर अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है। हालांकि अब राम मंदिर को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने कहा है कि राम मंदिर पर पहला हक राहुल गांधी का है।

सबसे पहले राहुल गांधी को पूजन करने का अधिकार

कांग्रेस धर्म उत्सव प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा गोस्वामी ने कहा- राजीव गांधी ने राम मंदिर का ताला खुलवाया था। इस नाते वहां पूजन का हक राहुल गांधी का है। राम मंदिर में सबसे पहले राहुल गांधी को पूजन करने का अधिकार मिलना चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि राम लाल की पूजा शुरू करने वाले राजीव गांधी ही थे।

कांग्रेस का योगदान बताएगी पार्टी

कांग्रेस अयोध्या में राम लाल के विराजमान का उत्सव भी मनाएगी। पार्टी लोगों को राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस का योगदान भी बताएगी। इसके साथ ही लोगों को अयोध्या आने के लिए निमंत्रण भी देगी। राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों को बड़ी संख्या में निमंत्रण कार्ड वितरित किए गए। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बुधवार को कहा कि ‘प्राणप्रतिष्ठा’ समारोह में 4,000 साधुओं को आमंत्रित किया जा रहा है। रामलला की मूर्ति को ग्राउंड फ्लोर पर गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।

News24 Whatsapp Channel

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रामलला के प्रतिष्ठा समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार का पर्यटन और संस्कृति विभाग हर जिले में पर्यटन और सांस्कृतिक परिषद की मदद से कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसके अलावा मंदिर प्रबंधन ने राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के लिए धार्मिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला तैयार की गई है। पहला आयोजन मकर संक्रांति के अवसर पर 14-15 जनवरी से शुरू होगा और 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन तक जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: वसुंधरा राजे को आलाकमान ने दिल्ली बुलाया, क्या सीएम बनने का रास्ता हो गया साफ?

First published on: Dec 06, 2023 11:06 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें