रिटायर्ड आईजी अमर सिंह चहल ने की सुसाइड की कोशिश, रिवॉल्वर से मारी खुद को गोली

पटियाला में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमर सिंह चहल सोमवार को रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की. बता दें कि वह आईजी पद से रिटायर हुए थे. पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया है. फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में जारी है.

AMAR
विज्ञापन

पटियाला में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमर सिंह चहल सोमवार को रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की. बता दें कि वह आईजी पद से रिटायर हुए थे. पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया है. फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में जारी है.

एसपी सिटी पटियाला, पलविंदर सिंह चीमा ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि ‘हमें रिटायर्ड IG अमर सिंह चहल के दोस्तों से जानकारी मिली कि उन्होंने एक नोट शेयर किया है जिसमें लिखा है कि वह आत्महत्या कर सकते हैं. जानकारी मिलते ही SHO, DSP और मैं उनके घर पहुंचे और उन्हें घायल अवस्था में पाया. हम तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए. हमने मौके से मिला नोट बरामद कर लिया है. उनकी हालत गंभीर है और उनका इलाज और टेस्ट चल रहे हैं.

Advertisment

उन्होंने आगे कहा, हम मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं… अभी हमारी प्राथमिकता उनकी जान बचाना है. हम उनके परिवार के साथ हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं… सुसाइड लेटर के मुताबिक, एक प्रॉपर FIR दर्ज की जाएगी और जांच की जाएगी… CT स्कैन से उनकी चोट की गंभीरता का पता चलेगा, जिससे आगे की कार्रवाई तय करने में मदद मिलेगी.’

सुसाइड नोट में क्या है?

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. जिसके अनुसार, चहल किसी वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए थे. पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ