भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का ऐलान, इन्वेस्ट किए जाएंगे 20 अरब अमेरिकी डॉलर

India New Zealand FTA Signed: भारत ने इंटरनेशनल लेवल पर बड़ी कूटनीतिक सफलता हासिल की है. भारत ने 7वां फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन कर लिया है. प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच हुई टेलीफोन बातचीत के दौरान भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की संयुक्त घोषणा की गई.

India New Zealand Relations

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 महीने से व्यापार वार्ता चल रही थी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हो गया है. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से टेलीफोन पर बातचीत की और मुक्त व्यापार समझौते के सफल और ऐतिहासिक समापन की संयुक्त घोषणा भी की. FTA पर बातचीत की शुरुआत मार्च 2025 में प्रधानमंत्री लक्सन के भारत दौरे के दौरान हुई थी और इसके बाद 9 महीने चली बातचीत के बाद समझौता फाइनल करके साइन किए गए. FTA के तहत दोनों देश 20 अरब अमेरिकी डॉलर का इन्वेस्टमेंट करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

9 महीने में पूरी हुई है व्यापार वार्ता

बता दें कि दोनों नेताओं ने FTA को महत्वाकांक्षी, दोनों देशों के लिए लाभकारी और दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला बताया है. FTA पर बातचीत की शुरुआत मार्च 2025 में हुई थी और रिकॉर्ड 9 महीने में समझौते का पूरा होना दोनों देशों की राजनीतिक इच्छाशक्ति को दर्शाता है. FTA से द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी. इससे मार्केट एक्सेस, इन्वेस्टमेंट और रणनीतिक सहयोग को मजबूती मिलेगी. इननोवेटर्स, स्टार्टअप्स, उद्यमी, किसान, MSMEs, छात्र और युवा दोनों देशों में नए अवसरों से जुड़ेंगे.

विज्ञापन

20 अरब डॉलर किए जाएंगे इन्वेस्ट

भारतीय और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने अगले 5 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने पर भरोसा जताया. न्यूज़ीलैंड ने भारत में अगले 15 वर्षों में 20 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने का लक्ष्य रखा गया. रक्षा, खेल, शिक्षा और परस्पर संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति का भी स्वागत किया गया. बता दें कि यह भारत का हाल के वर्षों में 7वां मुक्त व्यापार समझौता (FTA) है. इससे पहले भारत ओमान, यूनाइटेड किंगडम (UK), EFTA देशों (स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन), संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ऑस्ट्रेलिया और मॉरीशस के साथ FTA कर चुका है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ