गोवा जिला पंचायत चुनावों में भाजपा को मिली शानदार जीत, पीएम मोदी ने NDA कार्यकर्ताओं को दी बधाई

गोवा जिला पंचायत चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है. बता दें कि 50 सदस्यीय जिला पंचायत में भाजपा और उसके सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के गठबंधन ने 30 सीटें अपने नाम कर बहुमत भी हासिल कर ली.

goa news
विज्ञापन

गोवा जिला पंचायत चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है. बता दें कि 50 सदस्यीय जिला पंचायत में भाजपा और उसके सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के गठबंधन ने 30 सीटें अपने नाम कर बहुमत भी हासिल कर ली. वहीं, कांग्रेस को इस चुनाव में 9 सीटें हासिल हुई. वहीं, दूसरी ओर गोवा फॉरवर्ड पार्टी, आम आदमी पार्टी और रेवोल्यूशनरी गोअंस पार्टी के हिस्से में सिर्फ 1-1 सीटें ही आ सकीं. ये मतदान 20 दिसंबर को हुए थे और इसमें बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया गया था. इस जीत ने 2022 में विधानसभा चुनावों में भाजपा के 20 सीटों के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछें छोड़ दिया है.

PM मोदी ने दी NDA कार्यकर्ताओं को बधाई

जीत के इस मौके पर पीएम मोदी ने NDA कार्यकर्ताओं को बधाई दी. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि गोवा अच्छे शासन और प्रगतिशील राजनीति के साथ खड़ा हुआ है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट में कहा, ‘गोवा के भाइयों-बहनों का भाजपा -एमजीपी परिवार को समर्थन देने के लिए धन्यवाद. यह गोवा के विकास के लिए हमारे प्रयासों में नई ऊर्जा लाएगा. हम इस खूबसूरत राज्य के लोगों के सपनों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारे मेहनती NDA कार्यकर्ताओं ने जमीन पर सराहनीय काम किया है जिससे यह नतीजा आया है.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- भारतीय नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा, बेड़े में शामिल हुआ दुश्मन की सबमरीन का काल ‘अंजदीप’

सीएम सावंत ने भी जताई खुशी

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा में NDA की जीत पर खुशी व्यक्त की है. इसके साथ ही नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह मजबूत जनादेश डबल इंजन सरकार में लोगों के विश्वास को दर्शाता है. साथ ही सीएम सांवत ने पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को भी सराहा. इस दौरान सीएम सावंत ने ये विश्वास जताया कि भाजपा नेतृत्व वाला गठबंधन यहां के विकास को और गति देगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ