दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन के मार्च के दौरान बड़ा सियासी घमासान देखने को मिला. आकाशवाणी भवन के पास प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हालांकि, इससे पहले भी राहुल गांधी को राजनीतिक प्रदर्शनों और विरोध-प्रदर्शनों के दौरान कई बार पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है. राहुल गांधी के लिए जनहित और राजनीतिक मुद्दों पर सड़क पर उतरना और पुलिस हिरासत का सामना करना नया नहीं है.
पहले कब-कब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
- प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन (जुलाई 2026): नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक और शिक्षा सुधारों को लेकर छात्रों के समर्थन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे थे. केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे इन नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था.
- वोटर लिस्ट विवाद और चुनाव आयोग तक मार्च (अगस्त 2025): 2024 के आम चुनावों में कथित “वोट चोरी” और बिहार में मतदाता सूचियों के रिवीजन (SIR) के विरोध में विपक्ष ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला था. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी सहित कई सांसदों को रोककर हिरासत में ले लिया था.
- नेशनल हेराल्ड केस व ईडी पूछताछ (जुलाई 2022): ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में राहुल गांधी ने सांसदों के साथ विजय चौक पर धरना दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सड़क से उठाकर हिरासत में लिया.
- महंगाई के खिलाफ ‘ब्लैक प्रोटेस्ट’ (अगस्त 2022): महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने काले कपड़े पहनकर संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला था. पुलिस ने भारी हंगामे के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया.
- हाथरस कांड मार्च (अक्टूबर 2020): हाथरस सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर रोककर हिरासत में लिया था.
- कृषि कानूनों का विरोध (दिसंबर 2020): तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में राष्ट्रपति भवन मार्च के दौरान राहुल गांधी को विजय चौक के पास प्रतीकात्मक हिरासत में लिया गया था.
- भट्टा पारसौल आंदोलन (मई 2011): ग्रेटर नोएडा के भट्टा पारसौल में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी को पुलिस ने देर रात हिरासत में लिया था और करीब 19 घंटे बाद रिहा किया था.
इसके अलावा भी विभिन्न राज्यों में स्थानीय स्तर पर हुए प्रदर्शनों या कानून-व्यवस्था का हवाला देकर पुलिस द्वारा उनके काफिले को रोकने और कुछ घंटों के लिए नजरबंद या प्रतीकात्मक हिरासत में लेने की घटनाएं सामने आती रही हैं.
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
6 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
6 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
6 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
8 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
9 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
9 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
11 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
11 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
11 hrs agoहोर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines