Raghav Chadha to Vacate Government Bungalow: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा को अपना सरकारी बंगला खाली करना होगा। पटियाला हाउस कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश को वापस ले लिया है। इस आदेश में राज्यसभा सचिवालय को राघव चड्डा से बंगला खाली न करवाने का निर्देश दिया गया था।
इस आदेश के खिलाफ दायर सचिवालय की याचिका पर अपने आदेश में कोर्ट ने आज कहा कि बंगले का अलॉटमेंट रद्द होने के बाद चड्डा का उसमें रहने का कोई औचित्य नहीं बनता। चड्डा ये दावा नहीं कर सकते कि राज्यसभा सांसद के तौर पर कार्यकाल पूर्ण होने तक उनका इस बंगले पर रहने का अधिकार बनता है।
मार्च में रद्द कर दिया गया था आवंटन
सांसद का दिल्ली के पंडारा रोड पर टाइप-VII बंगले का आवंटन मार्च में राज्यसभा सचिवालय द्वारा रद्द कर दिया गया था। इसके बाद राघव चड्ढा ने राज्यसभा सचिवालय के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद उन्होंने अप्रैल में स्थगन आदेश प्राप्त किया। राज्यसभा सचिवालय ने चड्ढा की याचिका का विरोध करते हुए एक आवेदन दायर किया। तर्क दिया गया कि अदालत सचिवालय को सुने बिना आदेश पारित नहीं कर सकती थी।
ये भी पढ़ें: पांच दिन की ED रिमांड पर भेजे गए AAP सांसद संजय सिंह, 10 अक्टूबर को होंगे पेश
शुक्रवार को दिल्ली की अदालत ने अपने आदेश में कहा- सरकारी बंगले का आवंटन केवल उन्हें दिया गया विशेषाधिकार है। आवंटन रद्द होने के बाद भी राघव चड्ढा को इस पर कब्जा जारी रखने का कोई अधिकार नहीं है।
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
4 hrs agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
6 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
14 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
15 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
16 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
18 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines