क्या है वह मामला, जिसमें कतर की अदालत ने आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों को सुनाई थी मौत की सजा; बाद में किया माफ

Qatar की एक अदालत ने आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों की मिली फांसी की सजा को बदल दिया है। आखिर क्या था वह मामला, आइए जानते हैं…

qatar court gave big relief to ex indian naval officers

Qatar की अदालत ने पूर्व भारतीय नौसैनिकों को दी बड़ी राहत

Dahra Global Case: कतर में मौत की सजा पाए आठ भारतीय नौसेनिकों को गुरुवार को बड़ी राहत मिली। अदालत ने नौसैनिकों को सुनाई गई मौत की सजा को माफ कर दिया। इसे अब जेल में बदल दिया गया है। इन नौसैनिकों को पिछले साल दहरा ग्लोबल केस में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय को विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे मामले में विस्तृत निर्णय का इंतजार है। वह कतर में अपनी कानूनी टीम के साथ संपर्क में है। मंत्रालय ने कहा कि हम अगला कदम उठाने से पहले नौसैनिकों परिजनों और अपनी कानूनी टीम के साथ संपर्क में हैं। सुनवाई के दौरान हमारे राजदूत और अन्य अधिकारी अपीलीय अदालत में मौजूद थे।

विज्ञापन

‘हम नौसैनिकों के परिजनों के साथ खड़े हैं’

मंत्रालय ने कहा कि हम मामले की शुरुआत से ही नौसैनिकों के परिजनों के साथ खड़े हैं। हम इस मामले को कतर के अधिकारियों के सामने उठाना भी जारी रखेंगे।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

बता दें कि आठ भारतीय नौसैनिक अक्टूबर 2022 से कतर की जेल में हैं। उन पर कतर की पनडुब्बी कार्यक्रम की जासूसी करने का आरोप है। ये सभी नौसैनिक रिटायर हो चुके हैं। कतर की एक अदालत ने सभी नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई। हालांकि, अभी तक यह सार्वजनिक नहीं किया गया कि नौसैनिकों को किन आरोपों में सजा सुनाई गई।

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में विदेश मंत्रालय ने बताया था कि मामले में दो सुनवाई हो चुकी है। पहली सुनवाई 23 नवंबर और दूसरी सुनवाई 30 नवंबर को हुई थी। मामले में परिवारों के साथ अपील दायर की गई थी।

मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद के बीच मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ