PM Modi Portfolios in New Cabinet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का बंटवारा हो चुका है। पीएम मोदी की तीसरी कैबिनेट मोदी 2.0 से काफी मिलती-जुलती है। सभी बड़े मंत्रालय बीजेपी ने अपने पास रखे हैं। ऐसे में सवाल ये है कि पीएम मोदी ने अपने पास कौन सा मंत्रालय रखा है?
बता दें कि मोदी मंत्रिमंडल में अमित शाह को गृह मंत्रालय, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय और एस.जयशंकर को विदेश मंत्रालय दिया गया है। हालांकि पीएम मोदी ने भी कुछ अहम दारोमदार संभाला है। तो आइए जानते हैं मोदी मंत्रिमंडल में पीएम मोदी के खाते में क्या है?
पीएम मोदी का पोर्टफोलियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के बीच सभी मंत्रालय बांटने के बाद कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय (Ministry of Personnel, Public Grievances and Pension) अपने पास रखा है। इसके अलावा परमाणु ऊर्जा विभाग (Department of Atomic Energy) और अंतरिक्ष विभाग (Department of Space) भी पीएम मोदी के खाते में गया है। ये दोनों विभाग प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अंतर्गत काम करेंगे और इसपर पीएम मोदी सीधे निगरानी रख सकेंगे।
CCS के अध्यक्ष रहेंगे पीएम मोदी
मोदी 3.0 में सभी की नजर सीसीएस यानी सुरक्षा संबधी समिति पर है। तीसरे कार्यकाल में भी पीएम मोदी सीसीएस (Cabinet Committee on Security) के अध्यक्ष रहेंगे। वहीं सीसीएस के चारों अहम मंत्रालय विदेश, वित्त, रक्षा और गृह मंत्रालय भी बीजेपी ने अपने पास रखे हैं।
विपक्ष ने उठाए सवाल
मोदी मंत्रिमंडल का बंटवारा देखने के बाद कई विपक्षी नेताओं ने बीजेपी पर कटाक्ष किया है। इसी कड़ी में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्लाह का कहना है कि मोदी 3.0 में एनडीए गुट के सहयोगी दलों को बराबर की साझेदारी नहीं मिली है। बीजेपी ने अन्य सहयोगी दलों को कोई बड़ा मंत्रालय नहीं दिया। उमर अब्दुल्लाह ने दावा किया है कि लोकसभा स्पीकर का पद भी बीजेपी अपने पास ही रख सकती है।
यह भी पढ़ें- Modi 3.0: कोर टीम के पुराने चेहरों से मिले नए संकेत, BJP के मंत्रालयों के मायने भी समझें
यह भी पढ़ें- Modi 3.0 Cabinet: बड़े मंत्रालयों पर भाजपा काबिज; यहां देखिए हर मिनिस्टर का पोर्टफोलियो
संबंधित खबरें
दिल्ली के कनॉट प्लेस में रविवार को खुलेंगी दुकानें, 'ड्राई डे' भी खत्म
34 mins ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
2 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
2 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
2 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
3 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
4 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
4 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
4 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
4 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines