नेशनल ट्रेनिंग कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 'मिशन कर्मयोगी' की दिशा में अगला कदम
Edited By Pushpendra Sharma

pm modi (file photo)
Edited By Pushpendra Sharma

pm modi (file photo)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह 10:30 बजे दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित इंटरनेशनल एग्जीबिशन और कन्वेंशन सेंटर में पहली बार ‘नेशनल ट्रेनिंग कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी सभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम गवर्नेंस प्रक्रिया और पॉलिसी को बेहतर बनाना चाहते हैं। इसके लिए ‘मिशन कर्मयोगी’ की भी शुरुआत की गई है। पॉलिसी और गवर्नेंस में सुधार के लिए जरूरी है कि सिविल सर्वेंट को बेहतर ट्रेनिंग देकर उनके स्किल को निखारा जाए।
पीएमओ की विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन की मेजबानी कैपिसिटी बिल्डिंग कमीशन द्वारा की जा रही है, जिसका उद्देश्य सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और देशभर के सिविल सेवकों के लिए प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।
कॉन्क्लेव में केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थानों, राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण, क्षेत्रीय प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थानों सहित प्रशिक्षण संस्थानों के 1500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। केंद्र सरकार के विभागों, राज्य सरकारों और स्थानीय सरकारों के सिविल सर्वेंट्स के साथ-साथ निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ भी विचार-विमर्श में भाग लेंगे। इस मौके पर चुनौतियों और उपलब्ध अवसरों पर चर्चा की जाएगी। कॉन्क्लेव में आठ-पैनल चर्चाएं होंगी, जिनमें से हर चर्चा में सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर बात की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: