Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच PM मोदी की आपात बैठक, दिल्ली में जुटेगी CCS; क्या भारत शुरू करेगा रेस्क्यू ऑपरेशन?

इजरायल और US की सेना ने मिलकर ईरान के कई शहरों में हवाई हमले किए हैं. इन हमलों में ईरानी मिलिट्री कमांड सेंटर, एयर-डिफेंस सिस्टम, मिसाइल साइट और सरकार के जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 1, 2026 19:46
इजरायल और US की सेना ने मिलकर ईरान के कई शहरों में हवाई हमले किए हैं. इन हमलों में ईरानी मिलिट्री कमांड सेंटर, एयर-डिफेंस सिस्टम, मिसाइल साइट और सरकार के जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया.

मिडिल ईस्ट में हालात बेकाबू हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर भीषण हमले कर दिए. जवाब में ईरान ने भी कई देशों अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है. इस वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार रात दिल्ली लौटते ही कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की एक आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता करेंगे. पीएम मोदी दिल्ली में रविवार रात करीब 9:30 बजे लैंड करेंगे.

इजरायल और US की सेना ने मिलकर ईरान के कई शहरों में हवाई हमले किए हैं. इन हमलों में ईरानी मिलिट्री कमांड सेंटर, एयर-डिफेंस सिस्टम, मिसाइल साइट और सरकार के जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया. इसके साथ ही ईरान के सुप्रीम खामेनेई का भी इन हमलों में निधन हो गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में भीषण जंग… दुबई, अबू धाबी और दोहा पर बरसीं ईरानी मिसाइलें! कई जगह हुए विस्फोट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए जरूरी कदम बताया है.

---विज्ञापन---

भारतीयों की सुरक्षा पर संकट

खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने कतर, यूएई, जॉर्डन और कुवैत जैसे देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलों की बौछार कर दी है. ओमान के तट पर एक तेल टैंकर को भी निशाना बनाया गया है. इस युद्ध की आग में वहां रह रहे लाखों भारतीय फंस गए हैं.

यह भी पढ़ें : पहले पाकिस्तान, अब ईरान में खुली चीन की पोल! US और इजरायल के सामने फ्लॉप रहा ड्रैगन का HQ-9B

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, विपक्ष के नेता वीडी सतीशन और शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए ‘एयरलिफ्ट’ शुरू करने की मांग की है. जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने भी ईरान में फंसे करीब 1,200 कश्मीरी छात्रों को निकालने की गुहार लगाई है.

पीएम मोदी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पुडुचेरी और मदुरै के दौरे पर गए थे. वहां उन्होंने तमिलनाडु में केंद्र सरकार के मुख्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. 28 फरवरी को, PM मोदी ने गुजरात का दौरा किया और साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया.

First published on: Mar 01, 2026 07:46 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.