---विज्ञापन---

देश angle-right

असम चुनाव में सांसद गौरव गोगोई की सीट तय? कांग्रेस ने विधान सभा इलेक्शन के लिए तय किए 40 उम्मीदवार

दिल्ली में बीती शाम कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें 40 सीटों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया गया। असम कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई आगामी असम विधानसभा चुनाव में जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

असम में इस साल विधान सभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली में बीती शाम कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें 40 सीटों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया गया। असम कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई आगामी असम विधानसभा चुनाव में जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी।

असम के अलावा कांग्रेस का ध्यान केरल चुनाव पर भी है। केरल विधानसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवारों के चयन के लिए 1 मार्च को दिल्ली में सुबह 11 बजे केरल कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में पीसीसी प्रमुख, सीएलपी नेता और राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के साथ उपस्थित रहेंगे। मधुसूदन मिस्त्री 2026 के केरल विधानसभा चुनाव के लिए एआईसीसी स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 37 सीटों पर राज्यसभा चुनाव, इन 5 सहयोगियों ने बढ़ाई BJP की टेंशन, बिहार से महाराष्ट्र तक फंसा

उधर, बीजेपी ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। असम विधानसभा चुनाव 2026 को देखते हुए बीजेपी की असम इकाई आज से राज्य भर में ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ शुरू कर रही है। यात्रा का पहला चरण 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगा। आज असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ढेकियाजुली स्थित गुप्तेश्वर देवालय से इस यात्रा का उद्घाटन करेंगे।

---विज्ञापन---

बीजेपी सांसद प्रधान बरुआ ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य हमारे मुख्यमंत्री का आम जनता के बीच जाकर उनसे मिलना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना है। इसके माध्यम से लोगों को पिछले 10 वर्षों में हमारे द्वारा किए गए कार्यों, विशेष रूप से पिछले 5 वर्षों में हमारे मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी मिलेगी। कहा कि हमारी पार्टी इस यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें: असम कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका! हिमंता सरमा का दावा- 22 फरवरी को BJP में शामिल होंगे

---विज्ञापन---

First published on: Feb 28, 2026 10:19 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola