हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

फिजी और भारत के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर, PM मोदी बोले- भारत से गए 60,000 लोगों की मेहनत का फल

PM Modi Meeting With Fijian Prime Minister: फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका भारत दौरे पर आए हैं। आज उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर साइन किए गए। पीएम मोदी ने इस दौरान संबोधित भी किया।

विज्ञापन
Photo Credit- ANI

PM Modi Meeting With Fijian Prime Minister: फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात हुई। फिजी के पीएम ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान, राबुका को किताबें और महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भी भेंट की गई। पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज की बैठक में हमने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। हमने तय किया है कि फिजी के सुवा में 100 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा।’ पीएम ने कहा कि ’19वीं सदी में भारत से गए 60,000 से अधिक गिरमिटिया भाई-बहनों ने मेहनत से फिजी की समृद्धि में योगदान दिया है।’

100 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

पीएम मोदी ने कहा कि ‘फिजी में डायलिसिस यूनिट और समुद्री एम्बुलेंस भेजी जाएंगी। साथ ही वहां जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, जिससे सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां हर घर तक पहुंचाई जा सकें। इसके अलावा, सुवा में जयपुर फुट कैंप भी लगाया जाएगा। फिजी के सुवा में 100 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा।’ पीएम ने कहा कि ‘भारत और फिजी के बीच आत्मीयता का गहरा रिश्ता है। 19वीं सदी में भारत से गए 60,000 से ज्यादा गिरमिटिया भाई-बहनों ने फिजी के विकास में योगदान दिया है।’

ये भी पढ़ें: Gujarat: CM भूपेन्द्र पटेल की फिजी के उप प्रधानमंत्री मनोआ कामिकामिका से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

विज्ञापन

‘किसी देश को पीछे नहीं छोड़ा जाना चाहिए’

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि ‘भारत और फिजी एक स्वतंत्र, समावेशी, खुले, सुरक्षित और समृद्ध भारत-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करने वाले देश हैं।’ उन्होंने प्रधानमंत्री का ‘शांति के महासागर’ एक बहुत ही अच्छी सोच है। भारत और फिजी भले ही महासागरों से दूर हों, लेकिन हमारी आकांक्षाएं एक ही नाव पर सवार हैं।’ PM ने कहा कि ‘हमारा मानना ​​है कि किसी भी आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही किसी भी देश को पीछे नहीं छोड़ा जाना चाहिए।’

ये भी पढ़ें: ‘जहां अच्छा सौदा मिलेगा’ भारत वहां से तेल खरीदेगा, ट्रंप के टैरिफ पर क्या बोले रूस में भारतीय राजदूत?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola