'जहां अच्छा सौदा मिलेगा' भारत वहां से तेल खरीदेगा, ट्रंप के टैरिफ पर क्या बोले रूस में भारतीय राजदूत?

Trump Tariff: भारत ने रूस से सस्ते कच्चे तेल की खरीद जारी रखते हुए अमेरिका के ट्रंप टैरिफ को अनुचित बताया। भारतीय राजदूत विनय कुमार ने कहा कि भारत अपने 140 करोड़ नागरिकों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए सस्ते और विश्वसनीय स्रोतों से ही तेल खरीदेगा।

SOURCE- NEWS 24

India Will Buy Oil From Russia: रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने अमेरिकी टैरिफ को ‘अनुचित, अव्यवहारिक और गलत’ करार देते हुए स्पष्ट कहा है कि भारत जहां से सबसे अच्छा सौदा मिलेगा, वहीं से तेल खरीदेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी प्राथमिकता 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है, और राष्ट्रीय हितों की रक्षा उसके लिए सर्वोपरि है।

विज्ञापन

अमेरिका की ट्रंप सरकार भारत पर लगातार दबाव बना रही है कि वे रूस से तेल ना खरीदे, मगर भारत अपने क्लीयर स्टैंड पर हैं कि वह तेल वहीं से लेंगे जहां सस्ता मिलेगा।

विज्ञापन

क्या बोले भारतीय राजदूत?

रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार बताते हां कि भारत सरकार की नीति सबसे पहले राष्ट्र हितों की रक्षा करना है। बिजनेस व्यापार के अनुसार होता है। इस आधार पर जहां से भारत को तेल पर सबसे अच्छी डील मिलेगी तेल वहीं से खरीदा जाएगा। ऐसा तब हुआ है जब ट्रंप प्रशासन ने रूस से तेल खरीदने पर भारत के ऊपर 25% अतिरिक्त टैक्स लगाया है। इस तरह भारत पर कुल टैरिफ 50% हो गया है।

विज्ञापन

भारतीयों की ऊर्जा को सुरक्षित रखना जरूरी

विनय कुमार बताते है कि व्यापार बाजारों के आधार पर होता है। इस तरह हमारा उद्देश्य भारत के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा को सुरक्षित रखना है। अब भी कई देश जैसे अमेरिका और यूरोप रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं।

जयशंकर की आलोचना क्यों हुई?

अमेरिका द्वारा भारत पर बढ़ाए गए टैरिफ पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्रंप के फैसले पर आपत्ती जताई थी। उन्होंने भी इसे अनुचित बताया था और कहा थां कि भारत अपने लोगों के हितों को समझता है। दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा तेल आयात करने वाला देश है। रूस से साल 2022 से क्रूड ऑयल का इंपोर्ट बढ़ाया गया है।

विज्ञापन

भारत-रूस के तेल आयात पर कोई समस्या नहीं होगी

भारतीय राजदूत विनय ने आश्वासन दिया है कि भारत और रूस के तेल आयात के भुगतान में कोई परेशानी नहीं होगी। दोनों देशों के बीच राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार निपटाने का एक कार्यशील प्रणाली है। राजदूत ने कहा कि भारत का रूस को निर्यात अब भी कम है। हम ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्सटाइल और निर्माण सामग्री जैसे क्षेत्रों में व्यापार बढ़ाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ