Vande Bharat Sleeper Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं और कोलकाता में वे मालदा रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो हावड़ा से कामाख्या तक 958 किलोमीटर लंबा 21 घंटे का रास्ता 14 घंटे में पूरा कर लेगी, यानी पश्चिम बंगाल से असम तक सफर का समय कम हो गया.
VIDEO | Assam: Preparations underway at Guwahati Railway Station for the flag off of India's first Vande Bharat Sleeper train. The train will be virtually flagged off by PM Modi from Malda in West Bengal.#VandeBharatSleeper
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/hbHhIY7Cp5---विज्ञापन---— Press Trust of India (@PTI_News) January 17, 2026
16 कोच वाली ट्रेन में हैं स्लीपर सीटें
बता दें कि ट्रेन में कुल 16 कोच हैं, जिनमें 11 थर्ड AC, 4 सेकंड AC और 1 फर्स्ट AC कोच है. इस ट्रेन का स्पीड राजधानी एक्सप्रेस से भी तेज और किराया भी राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों से थोड़ा ज्यादा है. गुवाहाटी से हावड़ा तक थर्ड AC का किराया करीब 2300 रुपये है. वहीं ट्रेन की नॉर्मल स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा और मैक्सिमम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. पहले ट्रेनों में चेयरकार थीं, लेकिन अब स्लीपर सीटेंं भी होंगी.
ट्रेन का इंटीरियर बेहद आरामदायक
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंटीरियर आधुनिक तकनीकों से युक्त है और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है. हर बर्थ, लाइटिंग और कोच को ऐसे बनाया गया है कि लंबा सफर बोर और थकाने वाला न लगे. ट्रेन में डिसइंफेक्टेंट टेक्नोलॉजी, UVS टेक्नोलॉजी है, जो हवा में मौजूद वायरस और बैक्टीरिया को खत्म करेगी. UVS कोच की हवा को फिल्टर करके ताजी हवा अंदर छोड़ेगा, जिससे असर से किसी को किसी से इन्फेक्शन नहीं होगा.
#WATCH | Malda, West Bengal: PM Narendra Modi flags off India’s first Vande Bharat Sleeper Train between Howrah and Guwahati (Kamakhya)
— ANI (@ANI) January 17, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/lQkE5g6gCa
ट्रेन के अंदर कवच सिक्योरिटी सिस्टम
वंदे भारत स्लीर ट्रेन ‘कवच’ ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ सुरक्षा के मामले में भी काफी एडवांस है. यह ट्रेन की स्पीड और सिग्नल पर नजर रखेगा. इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट, मॉडर्न कंट्रोल और सेफ्टी सिस्टम लगे हैं. बाहरी लुक भी आधुनिक और एयरोडायनामिक है. ट्रेन के दरवाजे ऑटोमैटिक होंगे, जो स्टेशन पर रुकने और चलने के समय अपने आप खुलेंगे और बंद होंगे. हाई क्वालिटी के कंबल, कवर और एडवांस्ड बेडरोल भी यात्रियों को दिए जाएंगे.
हर कोच में मिलेगी कुशन वाली बर्थ
ट्रेन में यात्रियों के लिए कैटरिंग सर्विस भी होगी, जिससे खाना-पीना मिलेगा. ट्रेन के हर कोच में कुशन वाली एर्गोनोमिक बर्थ लगाई गई हैं और बाहर के शोर को कम करने की तकनीक भी इसमें मिलेगी. ऑनबोर्ड स्टाफ यूनिफॉर्म में मौजूद रहेंगे और मेडिकल की सर्विस भी उपलब्ध रहेगी. कुल मिलाकर इंडियल रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और आरामदायक सफर को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को डिजाइन किया और तैयार करके पटरी पर उतारा है.










