'शत्रुघ्न सिन्हा ही असली बिहारी बाबू हैं...', पवन सिंह के आसनसोल से चुनाव न लड़ने पर बोले 'शॉटगन'

Shatrughan Sinha Pawan Singh Asansol Seat: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव न लड़ने का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया। इस बारे में जब शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह उनका और बीजेपी का आंतरिक मामला है। उन्होंने यह भी कहा कि असली बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ही हैं।

pawan singh shatrughan sinha asansol lok sabha seat

पवन सिंह के आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव न लड़ने पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?

अमर देव पासवान

विज्ञापन

Pawan Singh Shatrughan Sinha Asansol Lok Sabha Seat  : पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से बीजेपी ने भोजपुरी गायक पवन सिंह के नाम का ऐलान किया था, लेकिन उन्होंने अब चुनाव लड़ने से मना कर दिया। अब इस पर ‘बिहारी बाबू’ और ‘शॉटगन’ के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं पवन सिंह को व्यक्तिगत तौर पर बहुत अच्छी तरह नहीं जानता। सुना है कि वह अच्छे कलाकार हैं। अगर चुनाव न लड़ने का उनका या उनकी पार्टी का निर्णय है तो यह उनका आतंरिक मामला है। सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का हक सबको है। बीजेपी की पहली लिस्ट यह बताती है कि उन्होंने कई सीटें विपक्ष की झोली में डाल दी हैं।

विज्ञापन

पवन सिंह के आसनसोल से चुनाव न लड़ने के फैसले पर सभी हैरान

इससे पहले, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने नाम की घोषणा होने के 24 घंटे के अंदर ही ‘एक्स’ पर एक मैसेज शेयर कर आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर सबको चौंका दिया। पवन सिंह अपने नाम की घोषणा मोबाइल पर लाइव प्रसारण द्वारा देख बहुत खुश हुआ थे। वे अपने घर के मंदिर में विराजमान हनुमान जी की मूर्ति के सामने जाकर मत्था टेंका और हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद दिया। पवन के समर्थकों में भी खुशी की लहर थी। उन्होंने जय श्री राम के नारे भी लगाए। ऐसे में किसी को समझ नहीं आ रहा कि रातों रात आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

‘आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा’

पवन सिंह ने अपने मैसेज में लिखा कि वह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करते हैं कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया और उनको आसनसोल से उम्मीदवार बनाया। हालांकि, उन्होने अपने मैसेज में यह नहीं लिखा कि वह किस वजह से चुनाव नहीं लड़ना चाहते। मौजूदा समय में शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के टिकट पर आसनसोल से सांसद हैं।

विज्ञापन

‘विपक्ष की झोली भरने का काम करेगी बीजेपी की पहली लिस्ट’

इसी बीच, शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर बिहारी बाबू की बात की जाए तो असल में एक ही बिहारी बाबू है। वह बिहारी बाबू खुद शत्रुघ्न सिन्हा हैं, जो बंगाली बाबू भी हैं और सही मायने में जाना जाए तो वह हिंदुस्तानी बाबू भी हैं। सिन्हा ने भाजपा के शीर्ष नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की जो पहली लिस्ट जारी की है, वह विपक्ष की झोली भरने का काम करेगी।

विज्ञापन

‘लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है’

पवन सिंह के आसनसोल से चुनाव लड़ने के सवाल पर ‘बिहारी बाबू’ ने कहा कि लोकतंत्र में सबको चुनाव में खड़े होने का अधिकार है। वहीं, उनसे जब यह पूछा गया कि पवन सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया है तो उन्होंने कहा कि यह उनका और उनकी पार्टी का इंटरनल मामला है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि टीएमसी पहले से भी ज्यादा और ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ