---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024: हारी बाजी जीतने मैदान में उतरे निरहुआ-स्मृति ईरानी, इन सेलेब्स पर BJP ने फिर लगाया दांव

Lok Sabha Election 2024 List: साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट शनिवार की शाम जारी कर दी है। इस लिस्ट में फिल्म जगत के कई स्टार्स को पार्टी ने दोबारा टिकट देकर मैदान में उतारा है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से स्टार्स के नाम शामिल हैं।

BJP Candidate List 2024: देश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें पार्टी ने अपने उम्मीवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने 2 मार्च, शनिवार को कैंडीडेट की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) से लेकर रवि किशन (Ravi Kishan) तक सेलेब्स के नाम शामिल हैं, जिससे साफ हो गया है कि इस साल के चुनाव में भाजपा एक बार फिर बॉलीवुड सेलेब्स के इन चेहरों पर दांव लगा रही है। आइए जानते हैं कि भाजपा ने किन-किन सेलेब्स को साल टिकट दिया है।

---विज्ञापन---

हेमा मालिनी

भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड अभिनेत्रर और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी को टिकट दिया है। पार्टी ने एक बार फिर से एक्ट्रेस को टिकट देकर उन्हें मैदान में उतारा है। बता दें कि हेमा मालिनी ने साल 2019 के चुनाव में 227892 वोटों के साथ जीत हासिल की थी और रालोद प्रत्‍याशी कुं. नरेंद्र सिंह को कड़ी टक्कर दी थी। साल 2014 में भी जयंत चौधरी को हराते हुए अभिनेत्री ने जीत हासिल की थी।

---विज्ञापन---

स्मृति ईरानी

टीवी से राजनीति तक का सफर तय करने वालीं स्मृति ईरानी को एक बार फिर अमेठी से टिकट दिया गया है। आपको बता दें कि अमेठी की यह सीट वीवीआईपी सीटों में शुमार है। इस सीट पर एक बार फिर उनका सामना कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हो सकता है। आपको बता दें कि राहुल गांधी यहां से लगातार तीन बार सांसद रहे हैं लेकिन साल 2019 के चुनाव में उन्हें स्मृति ईरानी के आगे हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर भाजपा ने स्मृति ईरानी पर विश्वास जताया है।

---विज्ञापन---

रवि किशन

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन एक बार फिर लोकसभा चुनाव 2024 में गोरखपुर से ताल ठोकेंगे। आपको बता दें कि साल 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद भाजपा ने रवि किशन को इस सीट की जिम्मेदारी दी हुई है। साल 2019 के चुनाव में उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की थी। इस बार 2024 के चुनाव में भी भाजपा ने रवि किशन पर ही दांव लगाया है।

---विज्ञापन---

पवन सिंह

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह भी भाजपा की टिकट पर 2024 का चुनाव लड़ने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। उन्हें पार्टी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया है।

---विज्ञापन---

निरहुआ

भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी आजमगढ़ से हुंकार भरेंगे। साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें आजमगढ़ से टिकट दिया है। वैसे तो इस सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने निरहुआ को 2.59 लाख वोटों से शिकस्त दी थी लेकिन भाजपा ने निरहुआ पर विश्वास जताते हुए उन्हें दोबारा इस सीट से मैदान में उतारा है।

First published on: Mar 02, 2024 08:13 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola