पैसेंजर सो रहा था, ऊपर आ गिरी बर्थ; अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, जानें ट्रेन में कैसे और क्या हु़आ?

Nizamuddin SF Express Incident: रेलवे ने एर्नाकुलम से दिल्ली आ रही ट्रेन में बर्थ गिरने से हुए हादसे पर स्पष्टीकरण दिया है। रेलवे के पीआरओ ने कहा कि यात्री की मौत खराब बर्थ की वजह से नहीं हुई।

Passenger Dies Train Berth Falls in Ernakulam Nizamuddin Express

ट्रेन की बर्थ गिरने से हुई यात्री की मौत

विज्ञापन

Passenger Dies Train Berth Falls: रेलवे ने बुधवार को एक व्यक्ति की बर्थ गिरने से हुई मौत के संबंध में एक स्पष्टीकरण जारी किया है। रेलवे के पीआरओ ने कहा कि एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में हुई दुर्घटना की वजह खराब बर्थ नहीं थी। रेलवे ने कहा कि जब अधिकारियों ने इसकी जांच की तो सामने आया कि उस पर बैठे व्यक्ति ने ऊपरी बर्थ की चेन को ठीक से लाॅक नहीं किया जिस वजह से ये हादसा हुआ।

बता दें कि पिछले सप्ताह केरल के एर्नाकुलम शहर से दिल्ली आ रही ट्रेन के स्पीपर कोच में 62 साल के अली खान भी यात्रा कर रहे थे। इस दौरान उनकी ऊपर की बर्थ पर भी एक यात्री बैठा था। जो कि अचानक खान पर गिर पड़ा। बर्थ के गिरने और यात्री के वजन के कारण खान को इंटरनल इंजरी हुई। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने उसे हैदराबाद के हाॅस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा

ऐसे में इस घटना के कुछ दिन बाद रेलवे ने यह स्पष्टीकरण जारी किया है। रेलवे के पीआरओ ने कहा कि हादसे की वजह खराब बर्थ नहीं थी। रेलवे ने कहा कि अधिकारियों ने बर्थ की जांच की तो सामने आया कि उस पर बैठे व्यक्ति ने ऊपरी बर्थ की चेन को ठीक से लाॅक नहीं किया। ऐसे में यह हादसा हो गया।

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद रेलवे ने ये किया

विज्ञापन

पीआरओ ने बताया कि 15 जून 2024 को शाम 6 बजकर 34 मिनट पर रेलवे के अधिकारियों को यात्री के घायल होने की सूचना मिलने के बाद रामागुंडम स्टेशन पर ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर ने तुरंत 108 एंबुलेंस की व्यवस्था की और रामागुंडम में ट्रेन को रोका गया। इसके बाद यात्री को कोच से एंबुलेंस में भेजा और नजदीक के किसी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ