राहुल गांधी के ल‍िए ये क्‍या बोल गए मनोज त‍िवारी, लोकसभा के बाहर की आपत्त‍िजनक ट‍िप्‍पणी, बवाल मचना तय

Parliament Session 2024 : संसद सत्र के पहले दो दिन नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई गई और तीसरे दिन ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष चुने गए। इस दौरान संसद के अंदर आपातकाल को लेकर जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा के बाहर मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

Manoj Tiwari And Rahul Gandhi (File Photo)

Manoj Tiwari And Rahul Gandhi (File Photo)

Manoj Tiwari Comment Rahul Gandhi : 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के तीसरे दिन स्पीकर का चुनाव हुआ, जिसमें ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद ओम बिरला ने संसद में पेश हुए आपातकाल के प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और सभी ने दो मिनट का मौन रखा। इसे लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। संसद के बाहर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसे लेकर अब बवाल मचना तय माना जा रहा है।

मनोज तिवारी ने क्या की टिप्पणी?

कांग्रेस ने 10 साल के अघोषित आपातकाल को लेकर पीएम मोदी की निंदा की। इस पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि जो घोषित आपातकाल था, उसे क्यों नहीं याद कर रहे। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि जब संसद के अंदर आपातकाल के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धाजंलि दी जा रही थी, तब ये लोग हल्ला क्यों कर रहे थे। उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी अंधे हैं या बहरे हैं या पढ़े लिखे नहीं हैं।

देशवासियों से माफी मांगे राहुल गांधी : भाजपा सांसद

उन्होंने आगे कहा कि आपको आपातकाल को लेकर देशवासियों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी चाहिए। ऐसे लोगों की सच्चाई देश देख रहा है। ये लोग हाथ में संविधान को लेकर उसका अपमान कर रहे हैं। हमलोग माथे में लगाकर संविधान का सम्मान करते हैं। हम संविधान दिवस मनाने वाले लोग हैं। अगर इनके अंदर जरा भी संवेदना बची हो तो अपने व्यवहार के लिए माफी मांगे।

मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल पर दिया बड़ा बयान

मनोज तिवारी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि आरोपी से पूछताछ करना आपातकाल नहीं है। अब दिल्ली की जनता सोच रही है कि सीएम केजरीवाल के अपराध के कितने चेहरे हैं। कांग्रेस द्वारा यह सीबीआई का केस किया गया। हम चाहते हैं कि भ्रष्टाचारी बचकर निकल न पाए और ईमानदार व्यक्ति को कोई दिक्कत न हो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ