'शुक्र है...नहीं तो ये मुझे खालिस्‍तानी बना देते', संसद में शख्‍स को दबोचने वाले जांबाज MP ने आखिर क्‍यों कही ये बात

Parliament Security Breach : संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों को कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सबसे पहले दबोचा था। इस दौरान कनस्तर से उनका हाथ भी जल गया था।

Gurjit-Singh-Aujla

Congress MP Gurjit Singh Aujla

विज्ञापन

संजीव त्रिवेदी

Parliament Security Breach : संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक से हर कोई हैरान है कि आखिर कैसे दो युवकों ने लोकसभा में उत्पात मचाया है। जब ये आरोपी संसद के अंदर एक टेबल से दूसरी पर कूद रहे थे, उस दौरान कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपियों को पकड़ने के दौरान स्मोक कनस्तर से उनके हाथ भी जल गए। इसे लेकर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने न्यूज 24 से विशेष बातचीत की है।

विज्ञापन

अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि जब उन्होंने हमलावरों को पकड़ा तब कनस्तर से उनका हाथ जल गया। उन्होंने कहा कि संसद में एक प्रोटोकॉल होना चाहिए कि किसे कहां तक खड़ा होना है और किसे कहां बैठना है। अब भी विजिटर गैलरी में खड़े होने के बाद यह पता नहीं चलता है कि आपके साथ कौन खड़ा है? संसद के अंदर स्मोक बम लाना बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है। अगर यही बम किसी शादी समारोह में चल रहा होता तो कोई मुद्दा नहीं बनता।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1735213002100502956?s=20

विज्ञापन

संसद की व्यवस्था एक प्रोटोकॉल के तहत होनी चाहिए : कांग्रेस सांसद

कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह संसद है, यहां देशभर से चुने हुए प्रतिनिधि आते हैं। अगर संसद में कोई भी हरकत होगी तो वह देश की सुरक्षा में बड़ी चोट है। ऐसे में प्रोटोकॉल के तहत सभी लोगों के बैठने की व्यवस्था की जानी चाहिए। अगर आप दूर हैं तो आपको नजदीक बैठने की जगह मिलनी चाहिए। साथ ही दर्शकों के लिए बैठने की भी व्यवस्था करनी चाहिए।

विज्ञापन

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अमित मालवीय के पोस्ट का दिया जवाब

संसद में शख्‍स को दबोचने वाले जांबाज सांसद ने विजिटर पास पर रोक को लेकर कहा कि सांसदों द्वारा जारी किए जाने वाले विजिटर पास कैंसिल कर दिए गए हैं। जांच के लिए यह सिर्फ एक-दिन तो ठीक है, लेकिन हमेशा के लिए कैंसिल करना सही नहीं है। बाद में विजिटर पास जारी करने की प्रक्रिया बहाल हो जानी चाहिए। अगर ऐसा होगा तो दुश्मन जीत जाएगा। कांग्रेस सांसद ने अमित मालवीय के पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि ये लोग गलत बात करते हैं। ये तो शुक्र है कि मैंने पास नहीं दिया, नहीं तो मुझे भी खालिस्तानी बना देते। एक बार उन्हें अच्छी तरह से कांग्रेस का इतिहास पढ़ना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ