Budget Session Live Updates: संसद में आज भी हंगामे के आसार, राज्यसभा में बोलेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Budget Session Live Updates: संसद में आज भी अडाणी मुद्दे को लेकर हंगामे के आसार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में बोलेंगे। पीएम मोदी दोपहर 2 बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था।
लोकसभा में अपने भाषण में पीएम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विपक्ष पर कटाक्ष किया था। उन्होंने यूपीए शासन को लेकर कांग्रेस पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि 2014 से पहले का दशक एक खोए हुए दशक के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 140 करोड़ भारतीयों का आशीर्वाद उनका ‘सुरक्षा कवच’ है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: