पहलगाम आतंकी हमले के बाद खौफ में पाकिस्तान, बढ़ाई सेना की तादाद; जानें LOC पर कैसे हैं हालात?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेना में खौफ देखा जा रहा है। पाकिस्तान की फौज ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर जवानों की संख्या में इजाफा कर दिया है। पाकिस्तान को डर है कि आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना एलओसी पार करके बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकती है। मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

loc

पंकज शर्मा, जम्मू

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेना को डर है कि भारत एक बार फिर अंदर घुसकर बड़ी कार्रवाई कर सकता है। इसको लेकर पाकिस्तान की आर्मी ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर अपनी तरफ जवानों की संख्या में इजाफा कर दिया है। कई रिपोर्ट्स में अपने डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने का दावा पाकिस्तान की ओर से किया जा रहा है। अपने जवानों को बंकर के अंदर रहकर ही निगरानी करने के आदेश जारी किए गए हैं। पाकिस्तान को LOC के साथ-साथ इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी डर सता रहा है।

विज्ञापन

पाकिस्तानी आर्मी की 10 कोर को बॉर्डर पर तैनात किया गया है, जिसका हेडक्वार्टर रावलपिंडी में है। पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने सेना को अलर्ट रहने के लिए कहा है। इंटरनेशनल बॉर्डर के ठीक सामने सियालकोट की डिवीजन को भी अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है, जिसका हेडक्वार्टर गुजरांवाला में है।

भारत के तेवर देख खौफ में पाकिस्तान

आतंकी हमले के बाद भारत के तेवर देख पाकिस्तान सहमा हुआ है। बताया जा रहा है कि भारत के हालात देख बुधवार रात को पाकिस्तान की सेना हाई अलर्ट पर रही। पाकिस्तानी सेना को आशंका है कि भारत हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करेगा। पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने सेना के शीर्ष कमांडरों के साथ बैठक भी की है, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने कराची से लाहौर और रावलपिंडी एयरबेस पर 18 चीनी निर्मित JF-17 लड़ाकू विमानों की तैनाती की है।

विज्ञापन

740 किलोमीटर लंबी है एलओसी

भारत और पाकिस्तान के बीच 740 किलोमीटर लंबी लाइन ऑफ कंट्रोल है। पाकिस्तानी सेना को आशंका है कि भारत लश्कर के संभावित लॉन्च पैड्स पर हमलों को अंजाम दे सकता है। पाकिस्तान ने अपनी 20 लड़ाकू स्क्वॉड्रन को स्टैंडबाय मोड पर रखा है। वहीं, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की भी शीर्ष अधिकारियों के साथ आपात बैठक हो चुकी है। बैठक के बाद पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत के किसी तरह के हमले का वह जोरदार ढंग से जवाब देगा। भारत द्वारा सार्क वीजा छूट योजना (SVES) को निलंबित कर दिया गया है, जिसके बाद पाकिस्तानी नागरिक यहां से लौटने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ