हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी का पहला बयान, बोले- देश के लिए गर्व के पल

Operation

विज्ञापन
PM Narendra Modi

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने भारतीय सेना को बधाई दी। सटीक हमले के लिए तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल को भी ऑपरेशन सिंदूर की विस्तार से जानकारी दी। कैबिनेट मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया और कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि भारत के लिए गर्व के पल हैं। यह नया भारत है। भारतीय सेना के तीनों अंगों ने तय रणनीति के अनुसार और संयम बरतते हुए मर्यादा में रहकर ही ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। कार्रवाई का मकसद सिर्फ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करना था। भारतीय सेना के तीनों अंगों की बहादुरी को सलाम करता हूं।

 

रिकॉर्डिड वीडियो शेयर किया

एयर स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपना रिकॉर्डिड वीडियो शेयर किया, जिसे उन्होंने स्पेस रिसर्च पर वैश्विक सम्मेलन के लिए कल रिकॉर्ड किया था। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने संदेश देते हुए कहा कि अंतरिक्ष सिर्फ एक मंजिल नहीं है। यह जिज्ञासा, साहस और सामूहिक प्रगति की घोषणा है। भारतीय अंतरिक्ष यात्रा इसी भावना को दर्शाती है।

विज्ञापन

1963 में एक छोटे रॉकेट को लॉन्च करने से लेकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बनने तक, स्पेस की दुनिया में हमारी यात्रा उल्लेखनीय रही है। हमारे रॉकेट पेलोड से कहीं ज्यादा वजन अंतरिक्ष में ले जाते हैं। वे 1.4 बिलियन भारतीयों के सपनों को साथ लेकर चलते हैं। भारत के पूर्व छात्र इस सेक्टर में मील के पत्थर हैं।

यह भी पढ़ें:‘रात के 12.45 बजे थे, 1 ड्रोन आया और…’, चश्मदीद ने बताया भारत ने आतंकी ठिकानों पर कैसे कहर बरपाया?

विज्ञापन

भारत का ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि भारत ने आज 7 मई दिन बुधवार को एयर स्ट्राइक करके पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए। जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शिविरों को टारगेट करके ड्रोन और मिसाइल अटैक किए। रात करीब 2 बजे शुरू हुई एयर स्ट्राइक सुबह करीब 6 बजे तक चली। भारतीय सेना के तीनों अंगों ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर चलाया और देशवासियों को भी इसके बारे में जानकारी दी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola