---विज्ञापन---

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने फिर दागी गोलियां, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब

Operation Sindoor: आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तान और PoK में भारत ने एयर स्ट्राइक की तो पाकिस्तान बौखला गया। इसलिए पाकिस्तान की सेना ऑपरेशन सिंदूर के बाद LoC के इस पार गोलाबारी और फायरिंग कर रही है।

---विज्ञापन---

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर गोलाबारी की है और गोलियां दागी हैं। बुधवार रात से पाकिस्तानी सेना LoC के इस बार गोलाबारी और फायरिंग कर रही है। पाक सेना ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा, पुंछ, बारामूला, उरी और अखूनर में गोलाबारी की है। गोलाबारी और फायरिंग में जहां कई लोग घायल हुए हैं, वहीं सेना का जवान भी शहीद हुआ है।

पाकिस्तान सेना ने लोगों को घरों को निशाना बनाया है। रिहायशी इलाकों को टारगेट करके गोलीबारी की और मोर्टार से गोले भी दागे गए। पाक सेना ने पुंछ में शापुर, मनकोट और कृष्णा घाटी में गोलाबारी की। राजौरी में जाम, मंजाकोटे और गंभीर ब्रह्माना में गोले दागे हैं। वहीं पाकिस्तानी सेना की फायरिंग और गोलाबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।

---विज्ञापन---

 

पहलगाम हमले के बाद से फायरिंग जारी

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने 26 भारतीयों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख दिखाया और पाकिस्तान से पहलगाम का बदला लेने का ऐलान किया तो पाकिस्तान भी जवाबी कार्रवाई करने की गीदड़भभकी देने लगा। भारत को डराने के लिए आतंकी हमले के 2 दिन बाद से ही पाकिस्तान LoC पर सीजफायर का उल्लंघन करने लगा और हर रोज LoC  के इस पर गोलीबारी की।

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें:पाक रक्षा मंत्री ने TV इंटरव्यू में उड़वाई खिल्ली, भारत के 5 जेट गिराने पर दिया ये जवाब

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। पाकिस्तान और PoK में घुसकर भारतीय सेना और वायुसेना ने एयर स्ट्राइक की। 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने का ध्वस्त किए गए हैं। पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई में जम्मू कश्मीर में गोलाबारी कर रहा है। कहा जा रहा हैकि पाकिस्तान की गोलाबारी में भारत के 15 नागरिक मारे गए हैं और 50 लोग घायल हुए हैं, लेकिन इस जानकारी पुष्टि नहीं हुई है। हां, पुंछ में गोलाबारी में सेना का जवान शहीद हुआ है।

यह भी पढ़ें:एयर स्ट्राइक-2 हुई तो पाकिस्तान और Pok में कौन-से आतंकी ठिकाने होंगे टारगेट? सूची आई सामने

---विज्ञापन---

First published on: May 08, 2025 07:43 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola