एयर स्ट्राइक-2 हुई तो पाकिस्तान और Pok में कौन-से आतंकी ठिकाने होंगे टारगेट? सूची आई सामने

Operation Sindoor: पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक करके भारतीय सेना और वायुसेना 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर चुकी है, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में 21 आतंकी ठिकानों की लिस्ट डिस्पले की गई थी तो क्या भारत एक और एयर स्ट्राइक करेगा?

Operation Sindoor

आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए। अब चर्चा है कि भारत पाकिस्तान और PoK में दूसरी एयर स्ट्राइक कर सकता है। जी हां, ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर स्ट्राइक के बारे में बताते हुए 21 आतंकी ठिकानों की लिस्ट दिखाई गई थी। इनमें से 9 ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

बाकी बचे 12 ठिकानों पर भी हमला करने की तैयारी चल रही है। कहा जाए तो पाकिस्तान को भारत ने अभी ट्रेलर दिखाया है। पूरी पिक्चर दिखानी अभी बाकी है और क्लाइमेक्स पूरी दुनिया देखेगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना प्रमुख मनोज नरवणे भी एक ट्वीट करके संकेत दे चुके हैं कि पिक्चर अभी बाकी है। ऐसे में भारतीय सेना पाकिस्तान और Pok में दूसरी एयर स्ट्राइक भी कर सकती है।

विज्ञापन

इन 9 ठिकानों को किया गया ध्वस्त?

बता दें कि भारतीय सेना और वायुसेना ने मिलकर पाकिस्तान और PoK में 21 आतंकी ठिकानों का पता लगाया। ऑपरेशन सिंदूर चलाकर एयर स्ट्राइक करके 9 आतंकी ठिकानों सवाई कैंप, बिलाल कैंप, गुलपुर, कोटली कैंप, बरनाला, महमून, सरजल, मुरीदके और बहावलपुर को ध्वस्त किया गया। अब 12 और आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए भारत दूसरी एयर स्ट्राइक कर सकता है। 21 आतंकी ठिकानों की लिस्ट नीचे देख सकते हैं…

विज्ञापन
Terrorists Hideouts

Terrorists Hideouts

25 मिनट चला ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया। आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए। जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों को टारगेट करके मिसाइलें दागी गईं।

विज्ञापन

कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ऑपरेशन ऑपरेशन की जानकारी दी और उस एक-एक आतंकी ठिकाने के बारे में बताया, जो एयर स्ट्राइक करके ऑपरेशन सिंदूर के तहत ध्वस्त किया गया। ऑपरेशन सिंदूर रात एक बजकर 5 मिनट पर शुरू हुआ था और एक बजकर 30 मिनट पर खत्म हुआ। करीब 25 मिनट में 9 जगहों पर ड्रोन और लड़ाकू विमान से मिसाइलें दागी गईं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ