पाक रक्षा मंत्री ने TV इंटरव्यू में उड़वाई खिल्ली, भारत के 5 जेट गिराने पर दिया ये जवाब

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले से किरकिरी कराने के बाद पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपना मजाक उड़वा रहा है। पाक के रक्षा मंत्री ने अजीबोगरीब बयान दिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि दुनियाभर में खिल्ली उड़ रही है।

Pakistan Defence Minister Khawaja Muhammad Asif

Pakistan Minister Khawaja Muhammad Asif

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की दुनियाभर में किरकिरी हुई, जिससे पाकिस्तानी बौखला गए और मंत्रियों-नेताओं ने भारत को गीदड़भभकियां दी। कई मंत्रियों और नेताओं ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे उनका मजाक भी उड़ा। पाकिस्तान और PoK में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान और सरकार के मंत्री पूरी तरह से बौखला गए हैं।

विज्ञापन

पाक रक्षा मंत्री इसी बौखलाहट में ऐसा बयान दे गए कि इंटरनेशनल टेलीविजन पर अपना मजाक उड़वा लिया। जी हां, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से टीवी एंकर ने सवाल पूछा कि आपका दावा है कि आपने भारत के 5 फाइटर जेट्स मार गिराए तो सबूत क्या है? इस पर आसिफ ने कहा कि सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें और वीडियो हैं।

विज्ञापन

PM शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के इस जवाब से ऐसा लग रहा है, जैसे वे भारत के ऑपरेशन सिंदूर का अपना पाकिस्तान का अभियान बता रहे हैं। वैसे भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की सरकार डर गई है, इसलिए इस्लामाबाद के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने को कह दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एयर स्ट्राइक का बदला लेने की बात की है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर ले. जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान भी अब जगह, तारीख और समय तय करने के बाद पलटवार करेगा। पहलगाम आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं है। एयर स्ट्राइक का पाकिस्तान ने जवाबी दिया और भारत के 5 लड़ाकू विमान ढेर कर दिए। 3 राफेल भी मार गिराए हैं।

विज्ञापन

रक्षा मंत्री की भारत को गीदड़भभकी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ कहते हैं कि पाकिस्तान अपनी हिफाजत खुद कर सकता है। एयर स्ट्राइक का जवाब देंगे और भारतीय सैन्य ठिकानों को टारगेट करेंगे, लेकिन भारतीय नागरिकों पर हमला नहीं करेंगे। अगर भारत रुक गया तो हम भी कुछ नहीं करेंगे। चीन और तुर्किए ने भारत की एयर स्ट्राइक और सैन्य कार्रवाई के खिलाफ पाकिस्तान का समर्थन किया है।

बता दें कि रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ही ऑपरेशन सिंदूर के बाद जियो टीवी से बात करते हुए दावा किया था कि भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइल अटैक किए हैं। अपने हवाई क्षेत्र से ही हमला किया, जिससे पाकिस्तान में काफी नुकसान हुआ। 9 मस्जिदें तबाह हो गई और कई लोग मारे गए। भारत की एयर स्ट्राइक में जान और माल दोनों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ