कौन बनेगा ओडिशा का नया मुख्यमंत्री? बीजेपी ने राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

Odisha New Chief Minister: ओडिशा में शानदार जीत के बाद बीजेपी सीएम की कुर्सी के लिए योग्य नेता की तलाश में है। ऐसे में राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ऑब्जर्वर के रूप में ओडिशा के नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Rajnath Singh & Bhupendra Yadav Odisha CM

Rajnath Singh & Bhupendra Yadav

Odisha New Chief Minister: बीती शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह देखने को मिला। पीएम मोदी के साथ कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसी के साथ मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का आगाज हो गया है। दिल्ली में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद अब बीजेपी की नजर गेम चेंजर स्टेट ओडिशा पर जा टिकी है।

विज्ञापन

24 साल बाद गिरी बीजेडी सरकार

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के साथ-साथ ओडिशा के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने बाजी मार ली है। ओडिशा में पिछले 24 सालों से बीजू जनता दल (बीजेडी) की सरकार थी। मगर इस बार ओडिशा की जनता ने बीजेपी को बहुमत दिया है। ऐसे में अब बीजेपी के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि ओडिशा की कमान आखिर किसको सौंपी जाए? इस सवाल का जवाब ढूंढने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को दी गई है।

विज्ञापन

सीएम का शपथ समारोह

बता दें कि 11 जून को बीजेपी विधानसभा की बैठक होगी और 12 जून को ओडिशा के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। हालांकि पहले शपथ ग्रहण समारोह 10 जून को आयोजित होना था। मगर प्रधानमंत्री के बिजी शेड्यूल के कारण शपथ समारोह को दो दिन पीछे कर दिया गया।

विज्ञापन

ओडिशा का सीएम कौन?

ओडिशा के मुख्यमंत्री चेहरे के लिए दो नेताओं के नाम सामने आ रहे थे। इस लिस्ट में धर्मेंद्र प्रधान और जुएल ओराम शामिल थे। हालांकि बीती शाम दोनों नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इस शपथ समारोह के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री पर भी सस्पेंस बन गया है। बीजेपी ने अब राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को राज्य के लिए मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी सौंपी है। खबरों की मानें तो सुरेश पुरी ओडिशा के सीएम पद के लिए बीजेपी की पहली पसंद हो सकते हैं।

विज्ञापन

ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे

विज्ञापन

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी देखने को मिले थे। इस दौरान राज्य की 147 सीटों पर मतदान हुआ। जिसमें 78 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं बीजेडी को महज 51 सीटें और कांग्रेस को 14 सीटें मिली हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ