Amarnath Yatra में सुरक्षा को लेकर हुई टेंशन दूर, पुलिस ने दिखाई तैयारियों की झलक

Amarnath Yatra 2025: जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है, इसके लिए भारतीय सेना, CRPF और जम्मू और कश्मीर पुलिस ने मिलकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया।

Amarnath Yatra
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रही है। उससे पहले सुरक्षा में किसी भी तरह से कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। दरअसल, जब से पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है, तभी से यात्रा की सुरक्षा को लेकर कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों को सुरक्षा के साथ-साथ उनको सभी तरह की जरूरी सुविधाएं मिलें, इसके भी पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर समरोली, तोल्डी नाला में ज्वाइंट मॉक लैंडस्लाइड एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।

ज्वाइंट मॉक ड्रिल

ज्वाइंट मॉक लैंडस्लाइड एक्सरसाइज में भारतीय सेना, CRPF और जम्मू और कश्मीर पुलिस और JKSDRF (जम्मू और कश्मीर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) शामिल रही। दरअसल, इसका आयोजन आगामी अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक एहतियाती प्रयास के तौर पर किया गया है। उधमपुर के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) प्रहलाद कुमार ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘यह मॉक ड्रिल कई बलों के बीच समन्वय की जांच करने और सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया का आकलन करने के लिए आयोजित की गई थी।’

विज्ञापन


इसके अलावा, यात्रा सुरक्षित और निर्बाध हो सके, इसके लिए CRPF ने निगरानी बढ़ा दी है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर अपने कर्मियों के साथ K-9 (डॉग) तैनात किए हैं।

विज्ञापन

गश्त को किया मजबूत

यात्रा के दौरान हजारों तीर्थयात्री जिन संवेदनशील रास्तों का इस्तेमाल करते हैं, उनमें प्रमुख मार्ग और उधमपुर सेक्टर का नाम शामिल है। इन इलाकों में गश्त को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को 2 जुलाई 2025 को जम्मू बेस कैंप से रवाना किया जाएगा, जबकि यात्रा आधिकारिक तौर पर 3 जुलाई को बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से शुरू होगी।

विज्ञापन

क्या सुविधाएं मिलेंगी?

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा के दौरान जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, 17 चिकित्सा शिविर बनाए जाएंगे, जो रामबन जिले में अमरनाथ यात्रा के रास्ते मिलेंगे। साथ ही अस्पतालों की तरह एक छोटा अस्पताल भी होगा, जहां पर चिकित्सीय सुविधाएं मिल जाएंगी। इसके अलावा, हार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम का भी इंतजाम रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ