BJP के इस केंद्रीय मंत्री की पत्नी की मौत, अस्पताल में डेंगू का करवा रहीं थी इलाज

जुएल ओराम केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री हैं, बताया जा रहा है कि उन्हें भी डेंगू है और उनका भी इलाज चल रहा है।

Odisha, Jual Oram, Jhingia Oram, Mohan Charan Majhi, BJP, Sundergarh

Jhingia Oram

Jual Oram Wife Death: केंद्रीय मंत्री और ओडिशा के सुंदरगढ़ से सांसद जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे डेंगू से पीड़ित थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। केंद्रीय मंत्री की पत्नी के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुख व्यक्त किया है। बता दें मानसून के बाद डेंगू का खतरा बढ़ गया है। ओडिशा सरकार ने लाेगों से अपने आसपास गंदा पानी जमा न होने देने की अपील की है।

विज्ञापन

जुएल ओराम ओडिशा में बीजेपी के बड़े नेता हैं, वे सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र से छह बार से सांसद हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी झिंगिया ओराम कई दिनों से बीमार थीं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि उनके प्लेटलेट्स लगातार कम होते जा रहे थे और अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

जुएल ओराम केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री हैं। बताया जा रहा है कि झिंगिया ओराम का अंतिम संस्कार सुंदरगढ़ में किया जाएगा। जुएल और झिंगिया की 8 मार्च 1987 को शादी हुई थी, उनकी दो बेटियां है। बताया जा रहा है कि जुएल ओराम को भी डेंगू है, उनका भी इलाज चल रहा है। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी और अन्य बीजेपी नेताओं ने झिंगिया ओराम की मौत होने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ