ओडिशा के कटक में बड़ा रेल हादसा हो गया। बेंगलुरु-कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12551 ) के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना में एक यात्री की मौत हो गई और 8 लोग जख्मी हैं। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।
यह हादसा रविवार को सुबह 11.54 बजे ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड डिवीजन के कटक-नेरगुंडी रेलवे सेक्शन में नेरगुंडी स्टेशन के पास हुआ। बेंगलुरु से चलकर कामाख्या जाने वाली 12551 सुपरफास्ट एक्सप्रेस अचानक से डिरेल हो गई। ट्रेन के 11 एसी डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
ट्रेन हादसे पर क्या बोले डीएम?
ट्रेन हादसे को लेकर डीएम दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने कहा कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस हादसे में 8 लोग घायल हैं, जिन्हें रेफर करने की जरूरत थी और उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढे़ं : भुवनेश्वर में पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, हिंसक प्रदर्शन के बाद लाठीचार्ज; जानें मामला
हादसे के बाद कई ट्रेनों का बदला मार्ग
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस के हादसे के बाद नीलांचल एक्सप्रेस, धौली एक्सप्रेस और पुरुलिया एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इन ट्रेनों को दूसरे रूट यानी वैकल्पिक मार्गों से रवाना किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय रेलवे प्रशासन की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। साथ ही मेडिकल और राहत ट्रेनों को घटनास्थल पर भेजा गया है, ताकि बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस के यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान पर भेजा जा सके। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 8455885999 और 8991124238 जारी किए हैं। इस नंबर पर फोन कर परिजन अपने यात्रियों की जानकारी ले सकते हैं।
यह भी पढे़ं : Odisha में आईवी ड्रिप लगाकर स्कूल पहुंचा टीचर, जानें क्या है पूरा मामला
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
10 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines