---विज्ञापन---

देश angle-right

भुवनेश्वर में पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, हिंसक प्रदर्शन के बाद लाठीचार्ज; जानें मामला

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसी अपने विधायकों को निलंबित किए जाने का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने जैसे ही उनको रोकने का प्रयास किया, वे उग्र हो गए। इस दौरान पुलिस ने उनको खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज के साथ वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। इसके बाद देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें भी छोड़ीं। दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ता अपने 14 विधायकों के सदन से निलंबन किए जाने का विरोध कर रहे थे। ओडिशा में लंबे समय से सियासी भूचाल देखने को मिल रहा है। लाठीचार्ज में कई कांग्रेसियों को चोटें लगने का मामला सामने आया है। 25 मार्च को ओडिशा विधानसभा में कुछ कांग्रेस विधायकों ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था।

यह भी पढ़ें:‘मुस्लिम अधिकारों को नष्ट…’, स्टालिन ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ पेश किया प्रस्ताव, केंद्र पर लगाए ये आरोप

---विज्ञापन---

इसके बाद स्पीकर ने कई विधायकों को निलंबित कर दिया था। अब तक 14 विधायकों को सदन से निलंबित किया जा चुका है। जिन विधायकों को सदन से निलंबित किया गया है, उनमें कांग्रेस विधायक दल के नेता रमा चंद्र कदम, मांगू खिल्ला, सागर चरण दास, अशोक कुमार दास, सत्यजीत गोमांगो, सोफिया फिरदौस और दासरथी गमांगो भी शामिल हैं। अध्यक्ष के फैसले का विरोध करते हुए विधायकों ने जोरदार हंगामा किया और विरोध में घंटी बजाने लगे। कई विधायक देर रात तक सदन में डटे रहे।

---विज्ञापन---

कांग्रेस ने निलंबन को बताया गलत

विधायकों के निलंबन के बाद ओडिशा के कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू का बयान सामने आया है। उन्होंने विधानसभा के बाहर प्रेस से कहा कि आज देश में महिला सुरक्षा की बात करना अपराध हो गया है। ओडिशा में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। हर दिन बेटियों से गैंगरेप के मामले सामने आ रहे हैं। 64000 से ज्यादा महिलाएं लापता हैं। अगर चुने हुए जनप्रतिनिधि सरकार से इन मुद्दों पर जवाब मांगते हैं तो उन्हें डराने की कोशिश होती है। हमारे विधायकों को निलंबित करने का फैसला अलोकतांत्रिक है। कांग्रेस के लोग चुप नहीं बैठेंगे। निलंबन के खिलाफ ही उन्होंने विधानसभा का घेराव कर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।

यह भी पढ़ें:‘जल्द मर जाएंगे पुतिन…’, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का चौंकाने वाला दावा, रूसी राष्ट्रपति को बताई ये बीमारी

First published on: Mar 27, 2025 02:50 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola