मौत आंखों के सामने थी और...नोएडा में लिफ्ट के ब्रेक फेल होने से हादसा, सोसायटी के लोग भड़के

Noida Life Accident Update: नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में हुए लिफ्ट हादसे में घायल महिलाओं ने आपबीती सुनाई है। बच्चे समेत दोनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन लोगों में आक्रोश है। उन्होंने मालिक और मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Noida Life Accident Paras Tierea Society Residents Protest

Noida Life Accident Paras Tierea Society Residents Protest

Noida Life Accident Inside Story: मौत आंखों के सामने मंडरा रही थी। झटकों पर झटके लग रहे थे, बच्चा बेहोश हो गया। अगर लिफ्ट 25वीं मंजिल पर नहीं रुकती तो क्या होता? सोचकर भी दिल दहल जाता है। गनीमत रही कि लोग आए और उन्होंने लिफ्ट से निकाल लिया, वरना आज लाशें ही घर जाती।

यह कहना है, उन दोनों महिलाओं का, जो नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में बीती रात हुए हादसे में घायल हुई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत भी खतरे से बाहर है, लेकिन तीनों के दिल में दहशत है। वहीं सोसायटी के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने सोसायटी के मालिकों और मैनेजमेंट पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए और नोएडा पुलिस को लिखित शिकायत देकर हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

25वीं मंजिल पर जाकर अटक गई लिफ्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 137 में बनी पारस टिएरा सोसायटी की लिफ्ट की ब्रेक अचानक फेल हो गई। इसके बाद लिफ्ट बेकाबू हो गई, लेकिन वह नीचे आने की बजाय ऊपर की ओर तेजी से गई। 25वीं मंजिल की छत को तोड़ते हुए लिफ्ट रुक गई। टॉवर-5 में हुए हादसे के वक्त लिफ्ट में 2 महिलाएं और एक बच्चा था, जिन्होंने 5वीं मंजिल से लिफ्ट ली थी। उन्हें चोटें आई हैं। बच्चा बेहोश हो गया था, जिसे मौके पर फर्स्ट ऐड देकर होश में लाया गया। इसके बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं लिफ्ट बुरी तरह डैमेज हो गई है। छत को भी नुकसान पहुंचा है।

मौके पर जुटे लोग, पुलिस भी पहुंची

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोगों ने छत टूटने की आवाज और शोर शराब सुना तो वे मौके पर जुट गए। उन्होंने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। 137 पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बता दें कि पिछले साल अगस्त महीने में भी लिफ्ट एक्सीडेंट हुआ था। केबल टूटने से लिफ्ट गिर गई थी और उसमें सवार 70 वर्षीय सुशीला देवी की मौत हो गई थी। एक बार फिर हादसा होने से लोगों में दहशत है। लिफ्ट को बंद कर दिया गया है और लोगों को सीढ़ियों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ