जयपुर के 12 स्कूलों में बम ब्लास्ट की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप, डॉग-बम क्वाड का सर्च ऑपरेशन

Jaipur Schools Bomb Threat: राजस्थान के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल पहुंचते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमें बम और डॉग स्कवाड के साथ सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। स्कूल खाली करा दिए गए हैं और बच्चों को घर भेज दिया गया है।

Rajasthan Jaipur School Bomb Threat

Rajasthan Jaipur School Bomb Threat

विज्ञापन

Rajasthan Jaipur School Bomb Threat: दिल्ली-NCR और गुजरात के स्कूलों के बाद राजस्थान के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। आज सुबह 12 प्राइवेट स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल पहुंचे तो हड़कंप मच गया। बम और डॉग स्कवाड के साथ स्कूलों का कोना-कोना खंगाला जा रहा है। स्कूल खाली करा लिए गए हैं। बच्चों को बिना बैग के घर भेज दिया गया है।

हालांकि अभी तक सर्च में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन एक अज्ञात व्यक्ति ने स्कूलों के प्रिंसिपल को ईमेल भेजा, जिसमें लिखा कि आज स्कूल की बिल्डिंग को बम से उड़ा दिया जाएगा। आनन-फानन में ईमेल की सूचना पुलिस विभाग को दी गई। पुलिस टीमें बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आईं। बच्चों को उनके मां-बाप को बुलाकर उनके साथ घर भेज दिया गया।

Advertisment

 

देश के 12 एयरपोर्ट को उड़ाने की मिली थी धमकी

बता दें कि बीते दिन भी राजस्थान के जयपुर में तिलक नगर स्थित MPS स्कूल को धमकी मिली थी। स्कूल के ऑफिशियल मेल आईडी पर बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। बगरू स्थित MPS, माणक चौक, विद्याधर नगर, वैशाली नगर, निवारू रोड स्थित स्कूलों और मालपुरागेट बम्बाला पुलिया स्थित स्कूल को भी धमकी भरे ईमेल पहुंचे।

विज्ञापन

जानकारी मिलते ही मोती डूंगरी पुलिस और आदर्श नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग और बम स्कवाड की टीमों ने कोना-कोना खंगाला, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हालांकि अब गर्मियों की छुट्टियां पड़ गई हैं, लेकिन स्कूल में स्टाफ आता रहेगा। इनके अलावा दिल्ली के 2 सरकारी अस्पतालों समेत IGI एयरपोर्ट, अहमदाबाद, लखनऊ, अगरतला, पटना, गुवाहाटी, जम्मू, औरंगाबाद, जयपुर,कालीकट, बागडोगरा के एयरपोर्ट को भी उड़ाने की धमकी मिली थी।

 

विज्ञापन

जयपुर के इन स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल

विज्ञापन
  • महेश्वरी स्कूल MPS तिलक नगर
  • विद्या आश्रम स्कूल OTS चौराहे
  • निवारू रोड सेंट टेरेसा स्कूल
  • महर्षि PG कॉलेज सांगानेर
  • MGPS विद्याधर नगर
  • कॉन्वेंट स्कूल मालवीय नगर
  • वॉरेन एकेडमी महेश नगर
  • संस्कार स्कूल वैशाली नगर
  • जयपुरिया स्कूल बजाज नगर
  • माहेश्वरी पब्लिक स्कूल प्रताप नगर
  • द पैलेस स्कूल मानक चौक

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ