14 सेकेंड में काम तमाम कर गया हत्यारा, नेहा हिरेमथ की हत्या का लाइव वीडियो आया सामने

Neha Hiremath Murder Case: कर्नाटक में हुई लड़की की हत्या के मामले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हुबली में वारदात के बाद लोग सांत्वना देने के लिए लड़की के घर जा रहे हैं। राजनेता भी लगातार परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दे रहे हैं। धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली इस सीट पर 7 मई को वोटिंग होनी है।

neha hiremath, murder, faiyaz, knife, post mortem report, karnataka police

नेहा हिरेमथ और उसका हत्यारोपी फयाज।

karnataka Crime: कर्नाटक के हुबली शहर में लड़की की हत्या के बाद लगातार राजनीति पारा चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी का मर्डर 18 अप्रैल को हुआ था। 23 साल की लड़की एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसको कॉलेज परिसर में फयाज खोंडुनाईक नाम के पूर्व सहपाठी ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि पुलिस ने 23 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया था, लेकिन इसके बाद भी मामले में राजनीतिक रूप ले लिया था। निरंजन हिरेमथ का कहना है कि जैसा उनकी बेटी का भाग्य था, ऐसा हर बेटी का नहीं होना चाहिए। शहर के बिटनाल इलाके स्थित उनके घर पर लगातार पड़ोसी और रिश्तेदार दुख बांटने आ रहे हैं। पुलिस से हत्यारोपी का एनकाउंटर किए जाने के साथ ही लोग लिंगायत समुदाय के एक होने की बात कर रहे हैं।

वहीं, वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है। जिसमें आरोपी 14 सेकेंड तक मृतका से बात करता दिख रहा है। अगले 14 सेकेंड में चाकू से लगातार कई वार कर फरार हो जाता है। धारवाड़ क्षेत्र में मतदान 7 मई को है। ऐसे में मामला राजनीतिक तौर पर भी काफी गर्माया हुआ है। लड़की के परिवार से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और धारवाड़ से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मिल चुके हैं। भाजपा के राज्य प्रमुख बीवाई विजयेंद्र के अलावा कई नेता परिवार से मिल कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से कर चुके हैं। पीड़ित परिवार से कांग्रेस नेता और प्रदेश के कानून मंत्री एचके पाटिल व एआईसीसी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भी भेंट की है।

भाजपा ने लगाए थे लव जिहाद के आरोप

मामले को भाजपा ने लव जिहाद बताया था, जिस पर हिरेमथ फैमिली ने भी हामी भरी थी। कर्नाटक सरकार ने बाद में मामले को व्यक्तिगत बताते हुए सीआईडी जांच के आदेश दिए थे। मामले की सुनवाई भी विशेष अदालत में होगी। पीएम मोदी ने भी बेंगलुरु की रैली में मामले को लेकर बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा था। अन्नपूर्णा जक्केंकट्टी, जो लड़की के पड़ोसी हैं, ने बताया कि परिवार हत्या से पहले काफी खुशी से रह रहा था। लड़की के पार्षद पिता ने पहले सरकार की जांच पर नाखुशी व्यक्त की थी। लेकिन बाद में उनसे 23 अप्रैल को सीएम सिद्धारमैया ने फोन पर बात की थी। जिसके बाद पार्षद पिता ने सार्वजनिक तौर पर पुलिस और सरकार की निंदा करने पर माफी मांगी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ