SBI हेडक्वार्टर को उड़ाने की धमकी, कॉलर बोला- पाकिस्तान से हूं लोन नहीं दिया तो चेयरमैन को किडनैप कर लूंगा
Edited By Pushpendra Sharma

sbi headquarters mumbai
Edited By Pushpendra Sharma

sbi headquarters mumbai
विनोद जगदाले, मुंबई: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के हेडक्वार्टर को उड़ाने की धमकी भरा कॉल मिला है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कॉलर ने दावा किया है कि वो पाकिस्तान से बोल रहा है।
आरोपी ने लोन देने की मांग की और कहा कि अगर लोन नहीं दिया तो बैंक के चेयरमैन को किडनैप कर लूंगा और फिर उनकी हत्या कर दूंगा। इसके बाद बैंक को उड़ा दूंगा। धमकी भरे कॉल के बाद शिकायतकर्ता ने नजदीकी मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: