यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा ऐलान, जीत के लिए बनाया ये फुल प्रूफ प्लान

Mayawati BSP against Collation Government: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा से पहले मायावती ने बड़ा फैसला सुनाया है। यूपी में बसपा का कमबैक करवाने के लिए मायावती ने किसी भी पार्टी के साथ कभी गठबंधन न करने का ऐलान कर दिया है।

Mayawati Announcement on By Election

Mayawati Announcement on By Election

Mayawati BSP against Collation Government: हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव के बाद सभी की नजर देश के बड़े राज्यों के चुनावों पर टिकी हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर किसी भी पल चुनाव की घोषणा हो सकती है। चुनाव आयोग ने बेशक अभी तक उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। मगर मायावती की पार्टी बसपा ने चुनावों के मद्देनजर बड़ा फैसला कर लिया है। खबरों की मानें तो मायावती ने किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन न करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

मायावती का बड़ा ऐलान

सूत्रों के अनुसार मायावती ने किसी भी चुनाव में गठबंधन न करने का फैसला किया है। यूपी उपचुनाव के बाद होने वाले चुनावों में भी बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। यही नहीं, बसपा NDA और इंडिया गठबंधन का भी हिस्सा नहीं बनेगी। मायावती ने दोनों बड़े गुटों से दूरी बनाने की घोषणा की है।

विज्ञापन

मायावती ने क्यों लिया यह फैसला?

मायावती के इस फैसले के पीछे आखिर क्या वजह हो सकती है? सूत्रों की मानें तो बसपा के बिखरते वोट बैंक को समेटने के लिए मायावती ने यह बड़ा दांव चला है। मायावती का मानना है कि दूसरे दलों से गठबंधन करने पर बसपा का वोट अन्य दलों को मिल जाता है। इससे लोग बसपा को समर्थन नहीं दे पाते हैं।

विज्ञापन

बसपा की गिरती परफॉर्मेंस

बता दें कि यूपी में वापसी के लिए बसपा ने कई तरकीबें आजमाई हैं। अखिलेश यादव संग गठबंधन करने से लेकर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने तक मायावती की हर तरकीब लगभग फेल हो गई है। आम चुनाव के साथ-साथ यूपी विधानसभा चुनाव में भी बसपा की परफॉर्मेंस गिरती नजर आ रही है। इसे फिर से पटरी पर लाने के लिए मायावती ने नया दांव चला है, जिससे लोग फिर से बसपा पर भरोसा कर सकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ