'तब तक नहीं मरूंगा, जब तक मोदी को...' जसरोटा में तबीयत बिगड़ने के बाद बोले मल्लिकार्जुन खरगे

Mallikarjun Kharge News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जम्मू और कश्मीर के जसरोटा में रैली को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस नेता के एक्स पर लाइव किए गए वीडियो से पता चलता है कि तकरीबन एक घंटे तक वह रैली में थे, इसी दौरान मंच पर खड़े होकर जनसभा को संबोधित करते वक्त उनकी तबीयत बिगड़ी।

तबीयत बिगड़ने के बावजूद खरगे मंच पर खड़े-खड़े ही खुद को संभाला। फोटोः @kharge

तबीयत बिगड़ने के बावजूद खरगे मंच पर खड़े-खड़े ही खुद को संभाला। फोटोः @kharge

Mallikarjun Kharge News: जम्मू और कश्मीर के जसरोटा में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ गई। खरगे मंच पर खड़े होकर भाषण दे रहे थे कि अचानक उन्हें चक्कर आने जैसा महसूस होने लगा। मंच पर खड़े-खड़े ही उन्होंने खुद को संभाला। पार्टी के नेताओं ने उन्हें सहारा दिया और फिर उन्हें सोफे पर बिठा दिया है। कुछ लोग हवा करने लगे, कुछ ने उनके जूते खोले। हालत स्थिर होने के बाद खरगे ने कहा कि मैं तब तक नहीं मरूंगा, जब तक कि मोदी को सत्ता से बाहर नहीं कर देता।

खरगे ने जसरोटा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर आकर युवाओं के भविष्य के लिए झूठे आंसू बहा रहे हैं। असलियत ये है कि पिछले 10 सालों में उन्होंने पूरे देश के युवाओं को अंधकार में धकेल दिया, जिसके लिए खुद प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि अभी बेरोजगारी के आंकड़े आए हैं। 45 वर्षों की सबसे ज्यादा बेरोजगारी नरेंद्र मोदी की देन है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सरकारी विभागों में 65 प्रतिशत पद खाली है। यहां कि नौकरियां बाहरी लोगों को कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरियां दी जा रही हैं। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर आकर कितना झूठ बोला, आपने सुना होगा। कांग्रेस को कितनी गालियां दी, कैसी भाषा बोली। ये इनकी घबराहट को दिखाती है, क्योंकि उनको अपनी हार साफ दिख रही है।

जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इससे पहले रविवार को राज्य में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी ने प्रचार का मोर्चा संभाला। प्रियंका गांधी ने जहां बिश्वाह में रैली को संबोधित किया। वहीं खरगे ने जसरोटा में रैली को संबोधित किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ