Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा ऑपरेशन, उधमपुर में जैश के 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना आतंकियों पर काल बनकर टूटी। पूरी रात चले सर्च ऑपरेशन के बाद भारतीय सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया। उधमपुर में सेना ने आतंकियों को निशाना बनाया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 4, 2026 14:30

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय सेना ने उधमपुर में 2 आतंकियों को मार गिराया है। दोनों आतंकी जैश के बताए जा रहे हैं। सेना और आतंकियों के बीच कल से मुठभेड़ चल रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ ने उधमपुर के बंसंतगढ़ इलाके में संयुक्त मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है।

बता दें कि भारतीय सेना ने मंगलवार को रामनगर के जाफड़ जंगल में आतंकियों को एक गुफा में देखा था। इस दौरान सेना ने घेराबंदी की। इस दौरान गोलीबारी में एक आतंकी घायल हो गया। लेकिन वह अपने साथी के साथ गुफा में लौट गया। जानकारी के अनुसार, कल शाम 7.30 बजे आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे। इसके बाद क्षेत्र में फिर से गोलीबारी और जोरदार धमाके हुए। सेना की अतिरिक्त टुकड़ियां, पैराट्रूपर और डॉग स्क्वॉड घटनास्थल पर भेजे गए। इससे घेरा और सख्त कर दिया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आतंकवादियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान, फिर से होगा ब्लैक लिस्ट? बनाए 300 आतंकी ट्रेनिंग कैंप

हालांकि रात भर कोई गोलीबारी नहीं हुई। सुरक्षाबल ड्रोन से गुफा के आसपास की निगरानी की। बताया कि आतंकियों को बाहर निकालने के लिए अंतिम कार्रवाई की तैयारी पूरी हो रही है, क्योंकि आतंकियों ने सरेंडर करने से मना कर दिया था।

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 132वीं बटालियन के जवानों के समन्वय से अबी गुजर क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें: किसी देश-संगठन या व्यक्ति को आतंकी घोषित करने के क्या हैं नियम? भारत ने बैन की हुई हैं 42 ऑर्गेनाइजेशन

First published on: Feb 04, 2026 12:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.