गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी की राजनीति में एंट्री! संभाली शिवसेना के चुनाव प्रचार की कमान

Maharashtra Election 2024: पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी श्रीकांत पांगारकर जमानत पर बाहर हैं। श्रीकांत पांगारकर महाराष्ट्र के जालना विधानसभा क्षेत्र में सीएम शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के चुनाव अभियान की कमान संभालेंगे।

shrikant pangarkar

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने वाले हैं। इससे पहले श्रीकांत पांगारकर जालना में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। पांगारकर पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी हैं, जो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। शिवसेना ने उनको चुनाव प्रचार की कमान सौंपी है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर ने कहा कि पांगारकर हमेशा से शिवसेना का हिस्सा थे।

पांगारकर को मिली नई जिम्मेदारी

जमानत पर बाहर श्रीकांत पांगारकर महाराष्ट्र के जालना विधानसभा क्षेत्र में सीएम शिंदे की जीत के लिए काम करेंगे। उनको यहां पर प्रचार की कमान दी गई है। अर्जुन खोतकर ने कहा कि उन्होंने कभी पार्टी नहीं छोड़ी ही नहीं थी, बस हमने उन्हें इस बार नई जिम्मेदारी दी है। वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पंगारकर ने कहा कि ‘मैं हमेशा से शिवसेना का हिस्सा था जिसे मैंने पार्टी कभी छोड़ी ही नहीं थी।

2009 और 2014 के विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि पांगारकर ने कहा कि शिवसेना के लिए उनकी यही जिम्मेदारी थी, लेकिन 2019 के चुनावों के दौरान मैं जेल में था, इसलिए मुझे जिम्मेदारी नहीं दी गई। अभी बाहर हूं तो पार्टी ने मुझे 2024 के विधानसभा चुनावों के लिए वही जिम्मेदारी दी है।

क्या है गौरी लंकेश मामला?

पत्रकार गौरी लंकेश की 5 सितंबर 2017 को बेंगलुरु में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में महाराष्ट्र की जांच एजेंसियों के साथ मिलकर कर्नाटक पुलिस कई की गिरफ्तारी की गई थी। इसी मामले में पांगारकर को अगस्त 2018 में गिरफ्तार किया गया था। 4 सितंबर को कर्नाटक हाईकोर्ट ने पंगारकर को जमानत दे दी थी।

जमानत मिलने वालों में बेलगावी से भरत कुरणे, शिवमोग्गा जिले के शिकारपुर से सुजीत कुमार और छत्रपति संभाजीनगर और सतारा से पांगारकर और सुधन्वा गोंधलेकर का नाम भी शामिल था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ