---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Maharashtra Election Date : 9.63 करोड़ वोटर, 1 लाख पोलिंग बूथ, 288 सीटों पर एक चरण में मतदान, जानें कब होगी वोटिंग-काउंटिंग?

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कब होंगे? इसे लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। महाराष्ट्र में एक ही चरण में मतदान होगा। आइए जानते हैं कि कब डाले जाएंगे और कब आएंगे परिणाम?

---विज्ञापन---

Maharashtra Assembly Election 2024 Date Announcement : महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया। चुनाव आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र में एक चरण में ही मतदान होगा। 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं, जहां चुनाव होने हैं। महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों महागठबंधन में प्रमुख तीन-तीन पार्टियां शामिल हैं।

महाराष्ट्र में कब डाले जाएंगे वोट

---विज्ञापन---

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक फेज में वोटिंग होगी। मतदाता 20 नवंबर को वोट डालेंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। इसे लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है।

---विज्ञापन---

पोलिंग बूथों पर होंगी सभी सुविधाएं

उन्होंने कहा कि हाल ही में महाराष्ट्र में चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया गया था। राज्य में 9 करोड़ 63 लाख वोटर हैं। वोटिंग के लिए 1 लाख 186 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। सभी बूथों में सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 85 साल से अधिक आयु वाले वोटर घर से वोट डाल सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। हर जिले में कंट्रोल रूम भी स्थापित होंगे, जो सभी पोलिंग बूथों पर नजर रखेंगे।

---विज्ञापन---

महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर मंथन जारी

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होगा। इससे पहले ही विधानसभा चुनाव खत्म हो जाएगा। इस बार चुनाव में दो महागठबंधन के बीच चुनाव मुकाबला होगा। इसे लेकर महागठबंधनों के बीच सीट शेयरिंग पर मंथन जारी है।

First published on: Oct 15, 2024 03:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola