CM एकनाथ शिंदे के बेटे मुश्किल में फंसे! उज्‍जैन में महाकाल मंदिर के नियम तोड़ने के आरोप, क्या है मामला?

Ujjain Mahakal Temple Rules Violation: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे पर उज्जैन महाकाल मंदिर के नियम तोड़ने का आरोप लगा है। मामला महाकाल की पूजा से जुड़ा है और श्रीकांत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Shrikant Shinde, Eknath Shinde

पिता एकनाथ शिंदे के साथ श्रीकांत शिंदे।

विज्ञापन

Maharashtra CM Son Alleged: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे चुनाव से ठीक पहले एक मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर मध्य प्रदेश के उज्जैन में बने महाकाल मंदिर के नियम तोड़ने के आरोप लगे हैं। मंदिर का नियम है कि कोई श्रद्धालु गर्भगृह के अंदर नहीं जा सकता और न ही अंदर जाकर पूजा कर सकता है, लेकिन श्रीकांत शिंदे ने यह नियम तोड़ा है। उन्होंने अपनी पत्नी और 2 अन्य लोगों के साथ गर्भगृह के अंदर जाकर पूजा की। मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें:महाराष्ट्र सरकार को चुनाव आयोग से बड़ा झटका; आचार संहिता के उल्लंघन मामले में लिया गया बड़ा एक्शन

विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद उठे सवाल

मंदिर प्रशासन ने मामले की जांच करने और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है। बता दें कि उज्जैन महाकाल के दर्शन करते हुए श्रीकांत शिंदे, उनकी पत्नी और उनके दोनों साथियों के फोटो और वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियो में चारों शाम 5 बजकर 38 मिनट पर मंदिर के गर्भगृह में एंट्री करते दिखे। चारों उस समय शिवलिंग के पास बैठकर पूजा करते दिखे, जब भगवान महाकाल का श्रृंगार किया जा रहा था। इसी वीडियो के आधार पर मंदिर के नियम टूटने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

मंदिर के गर्भगृह में सिर्फ पुजारी जा सकते

बता दें कि उज्जैन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में सिर्फ पुजारी एंट्री कर सकते हैं। उनके अलावा किसी अन्य को गर्भगृह में जाने की अनुमति नहीं है। पिछले एक साल से यह नियम लागू है और इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई होती है। नियम है कि महाकाल मंदिर के गृभगृह में स्थापित शिवलिंग से 50 फीट की दूरी बनाकर लोग दर्शन कर सकते हैं, लेकिन पिछले एक महीने में यह चौथी बार हुआ है और किसी ने इस नियम का उल्लंघन किया है। आदेश के बावजूद नियम का पालन नहीं होने पर मंदिर प्रशासन सख्त हो गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ