महाराष्ट्र सरकार को चुनाव आयोग से बड़ा झटका; आचार संहिता के उल्लंघन मामले में लिया गया बड़ा एक्शन

Code of Conduct Violation: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र की शिंदे सरकार को चुनाव आयोग ने बड़ा झटका दिया है। चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में प्रदेश की महायुती वाली शिंदे सरकार के खिलाफ कार्रवाई की है।

CM Eknath Shinde

Eknath Shinde

विज्ञापन

Election Commission Action Against Maharashtra Government: महाराष्ट्र सरकार को चुनाव आयोग ने बड़ा झटका दिया है। शिंदे सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले की गई नियुक्तियों और हड़बड़ी में लिए गए फैसलों को आचार संहिता लगने के बाद अमल में लाने को चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन बताया है, जबकि चुनाव आयोग ने आचार संहिता लगी रहने तक फैसलों-नियुक्तियों को ज्यों का त्यों रखने के आदेश दिए हैं, लेकिन सरकार ने आदेश पर अमल नहीं किया। बल्कि फैसलों को लागू किया और टेंडर भी निकाले। इसे चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन बताया है और मामले का गंभीरता से लेते हुए शिंदे सरकार को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। चुनाव आयोग के आक्रमक रवैये के बाद राज्य सरकार ने आचार संहिता के दौरान सरकार की वेबसाइट पर जारी 103 फैसले (GR) और 8 टेंडर रद्द कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें:‘अर्द्धनग्न शब्द का प्रयोग नहीं किया’; चूड़ियां भेंट करने पहुंचे टीचर्स, बैकफुट पर आए राजस्थान के शिक्षा मंत्री

विज्ञापन

15 अक्टूबर की रात को ही किए थे अपलोड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गत 15 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विधानसभा चुनाव की घोषणा की थी। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे, लेकिन चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने अपनी सरकारी वेबसाइट पर करीब 200 प्रपोजल, अपॉइंटमेंट्स और टेंडर जारी कर दिए। यह देखने के बाद चुनाव आयोग ने शिंदे सरकार को एक पत्र भेजा, जिसमें आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए और आदेश दिया गया कि आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी फैसले, आदेश और टेंडर रिलीज नहीं किए जा सकते। शिंदे सरकार ने चुनाव आयोग के आदेश की अवहेलना की है। चुनाव आयोग के इस लेटर के बाद शिंदे सरकार ने जल्दबाजी में वेबसाइट पर अपलोड किए गए भी प्रपोजल, आदेश और टेंडर हटा दिए।

महाराष्ट्र में 2 गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर

बता दें कि महाराष्ट्र में इस बार 2 गठबंधनों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों महागठबंधनों में 3-3 पार्टियां शामिल हैं। महाविकास अघाड़ी गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो चुका है। वहीं अब उम्मीदवारों के नामों पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ