Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

LPG Cylinder Crisis: देशभर में मचा हड़कंप, सिलेंडर न मिलने से मुंबई-बेंगलुरु में होटल-रेस्टोरेंट्स बंद, जानें क्या कहती है सरकार?

LPG Cylinder Crisis: भारत में कुकिंग गैस का संकट खड़ा हो गया है। क्योंकि देशभर में गैस सिलेंडर की शॉर्टेज हो गई है। कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति एजेंसियों ने बंद कर दी है। क्योंकि तेल कंपनियों के पास सिर्फ 2 दिन की गैस का स्टॉक बचा है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 10, 2026 06:33
LPG Cylinder
तेल कंपनियों के पास सिर्फ 2 दिन की गैस बची है।

LPG Cylinder Crisis: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के कारण भारत में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि देश में कुकिंग गैस की शॉर्टेज हो गई है। पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई गैस एजेंसियों ने रोक दी है। क्योंकि तेल कंपनियों के पास सिर्फ 2 दिन की गैस का स्टॉक बचा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि ज्यादातर एजेंसियों के पास सिर्फ 2 दिन की गैस बची है। हालातों को देखते हुए मुंबई-बेंगलुरु में होटल-रेस्टोरेंट आज से बंद रहेंगे।

वहीं पुणे में 18 शवदाह गृह अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। इसका असर उन कामकाजी लोगों और स्टूडेंट्स पर पड़ेगा, जो घरों से बाहर रहते हैं और खाने के लिए होटलों या रेस्टोरेंट पर निर्भर करते हैं। शवों का अंतिम संस्कार करना भी मुश्किल हो सकता है। अगर गैस खत्म हो गई और नई सप्लाई नहीं आई तो घरों में भी कुकिंग गैस का संकट गहरा जाएगा, जिस वजह से लोगों के लिए खाना पकाना मुश्किल हो जाएगा, जो जीने के लिए बेहद जरूरी चीज है।

---विज्ञापन---

खबर अपडेट की जा रही है…

---विज्ञापन---
First published on: Mar 10, 2026 05:57 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.